यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Politics: 'केजरीवाल के मंत्री मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे', दिल्ली LG ने MHA को लिखा पत्र
दिल्ली में उपराज्यपाल और सरकार के बीच एक बार फिर से लेटर वार तेज हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आप सरकार और उपराज्यपाल के बीच टकराहट थमने का नाम नहीं ले रही है। अब उपराज्यपाल ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर दिल्ली के मंत्रियों की शिकायत की है। चिट्ठी में कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद मंत्रियों ने उपराज्यपाल द्वारा बुलाई बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया।
निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया- एलजी
केंद्रीय गृह सचिव को लिखे पत्र में एलजी ने कहा कि केजरीवाल की हिरासत की वजह से शासन के नियमित कार्यों में बाधा न आए, इसलिए इस तरह का परामर्श आवश्यक था, लेकिन मंत्रियों ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के आधार पर उनके निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया।
पत्र में आगे कहा गया कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और उसके बाद की घटनाओं के विशेष रूप से शहर में सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे से संबंधित घटनाओं, पानी की उपलब्धता के लिए ग्रीष्मकालीन कार्य योजना आदि के सार्वजनिक डोमेन में आने पर उपराज्यपाल ने संबंधित विभागों के मंत्रियों की बैठक बुलाई थी।
2 अप्रैल को मीटिंग के लिए भेजी सूचना
इस संबंध में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, आतिशी और सौरभ भारद्वाज को 2 अप्रैल को बैठक के लिए सूचना भेजी गई थी। हालांकि, सभी मंत्रियों ने ई-मेल के माध्यम से उक्त बैठक में शामिल होने से इस विशेष आधार पर इनकार कर दिया है कि चूंकि आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए इस स्तर पर ऐसी बैठक उचित नहीं होगी।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से उपराज्यपाल और सरकार के बीच लेटर तेज हो गई है। इससे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सौरभ भारद्वाज में लेटर वार देखने को मिला था। उपराज्यपाल द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठाए गए मुद्दे का जवाब देते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कई सवाल भी किए थे।