यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'अरविंद केजरीवाल के सामने चुनाव जीत के आइये', LG सक्सेना पर भड़के दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी सक्सेना पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि रोज बाबुओं की तरह चिट्ठी लिखने ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी वीके सक्सेना को जमकर खरीखोटी सुनाई है। दरअसल, एलजी ने मंत्रियों के बैठक में न आने को लेकर गृह मंत्रालय से चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी। भारद्वाज ने कहा कि LG साब को सरकार चलाने का शौक चढ़ा है तो अरविंद केजरीवाल के सामने चुनाव लड़िए। जीत के आइये। मुख्यमंत्री बनने के लिए जनता का दिल जीतना पड़ता है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रोज बाबुओं की तरह चिट्ठी लिखने से आप मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। संविधान को पढ़िए। संविधान के किस अनुच्छेद में लिखा है कि चुनी हुई सरकार के मामले में चुने हुए मंत्री को LG आदेश देंगे। पानी, स्वास्थ्य,ट्रांसपोर्ट, फारेस्ट सभी ट्रांसफर्ड सब्जेक्ट हैं। LG के अधीन नहीं आते।
LG साब को सरकार चलाने का शौक़ चढ़ा है तो @ArvindKejriwal जी के सामने चुनाव लड़िये, जीत के आइये।मुख्यमंत्री बनने के लिए जनता का दिल जीतना पड़ता है ,रोज़ बाबुओं की तरह चिट्ठी लिखने से आप मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।
संविधान को पढ़िए। संविधान के किस अनुच्छेद में लिखा है कि चुनी हुई… pic.twitter.com/Jsa71TGiE5
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 8, 2024
आचार संहिता की बात कहकर नहीं आए मंत्री: एलजी
बता दें, उपराज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के लिए बुलाई बैठक में उनके मंत्री नहीं पहुंचे। चिट्ठी में उन्होंने कहा कि मंत्रियों की एक बैठक बुलाई, ताकि दिल्ली के रोजमर्रा के काम प्रभावित न हो। लेकिन मंत्रियों ने यह कहकर आने से मना कर दिया कि अभी आचार संहिता लागू है।