Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग को लेकर दायर याचिका पर HC ने कहा- क्या ये हम तय करेंगे

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Thu, 31 Mar 2022 01:42 PM (IST)

    Industrialist Ratan Tata जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को देश का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान भारत रत्न देने की मांग संबंधी याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। अब तक केवल एक ही उद्योगपति जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा यानी जेआरडी टाटा को भारत रत्न दिया गया है.

    Hero Image
    रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट में दायर याचिका पर आज होगी सुनवाई

    नई दिल्ली [विनीत त्रिपाठी]। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को भारत रत्न पुरस्कार देने की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर करने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ ने कहा सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या अब अदालत यह तय करेगी की कि किसे भारत रत्न दिया जाए। आखिर यह किस तरह की याचिका है। पीठ ने याचिकाकर्ता राकेश कुमार के अधिवक्ता अरविंद कुमार दुबे से कहा कि या तो वे याचिका वापस लें, वरना अदालत इसे जुर्माना लगाकर खारिज करेगी। अदालत का रुख देते हुए अधिवक्ता ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी। इस पर पीठ ने याचिका को खारिज कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राकेश कुमार ने अधिवक्ता अरविंद कुमार दुबे के माध्यम से याचिका दायर करके कहा कि रतन टाटा ने अपना पूरा जीवन लोगों के कल्याण के लिए लगाया है।उन्होंने युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने का काम किया।साथ ही कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने लोगों की मदद की।याचिका में यह भी कहा गया कि अब तक देश की सेवा के लिए विभिन्न वर्ग में 48 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया और रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की लोगों की मांग है। रतन टाटा को वर्ष 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    बता दें कि अब तक विभिन्न क्षेत्रों की 48 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान दिया जा चुका है। इस कड़ी में देश का पहला भारत रत्न का सम्मान दूसरे राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को वर्ष 1954 में प्रदान किया गया था। भारत रत्न सम्मान पाने वालों में लता मंगेशकर, पूर्व राट्रपति प्रणब मुखर्जी और भूपेन हजारिका के अलावा नानाजी देशमुख भी शामिल हैं।

    गौरतलब है कि उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न की मांग रुक-रुक कर इंटरनेट मीडिया पर उठती रही है। रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग को लेकर उनके चाहने वाले और सामान्य लोग भी लगातार ट्वीट कर रहे हैं। दरअसल, रतन टाटा को भारत रत्न देने के समर्थन में मोटिवेशनल स्पीकर डा. विवेक बिंद्रा ने ट्वीट कर इसकी शुरुआत की है। इसके बाद रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन देने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    यहां पर बता दें कि अब तक केवल एक ही उद्योगपति को भारत रत्न से नवाजा गया है। जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा यानी जेआरडी टाटा को 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। जेआरडी टाटा 53 साल तक टाटा सन्स के चेयरमैन रहे थे। इसमें कोई शक नहीं है कि जेआरडी टाटा इस ग्रुप के सबसे सफल चेयरमैन समझे जाते हैं। जेआरडी सिर्फ 34 वर्ष  की छोटी उम्र में टाटा सन्स के चेयरमैन का पद संभाला था और वह इस पद पर 1991 तक बने रहे।