Move to Jagran APP

राम रहीम-आसाराम के बाद दुष्कर्म के आरोप में घिरा एक और बाबा

आरोप यह भी है कि यहां पर आने वाली युवतियों का शारीरिक शोषण किया जाता है।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 20 Dec 2017 01:53 PM (IST)Updated: Thu, 21 Dec 2017 11:29 AM (IST)
राम रहीम-आसाराम के बाद दुष्कर्म के आरोप में घिरा एक और बाबा

नई दिल्ली (जेएनएन)। आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के विवाद में करीब एक महीने से ज्यादा समय के बाद एक नया मोड़ आ गया है। ताजा घटनाक्रम के तहत दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद रोहिणी इलाके के विजय विहार में चल रहे आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में पुलिस के साथ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की टीम भी पहुंची।

loksabha election banner

इस दौरान घंटों चले छापे के बाद पुलिस ने विश्वविद्यालय से बाबा की एक अनुयाई युवती और एक बुजुर्ग चौकीदार को हिरासत में लिया है।

इतना ही नहीं, यहां से कई चीजों को भी बरामद किया। विश्वविद्यालय के संचालक बाबा पर लड़कियों और महिलाओं से दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोप हैं।

यह भी पढ़ेंः लड़की से यौन शोषण में घिरी आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी, 17 साल बाद खुला राज

यह आध्यात्मिक विश्वविद्यालय दिल्ली के रोहिणी में विजय विहार इलाके में है। यह आध्यात्मिक विश्वविद्यालय बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का है। आरोप यह भी है कि यहां पर आने वाली युवती और महिलाओं का शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता है। 

यह भी पढ़ेंः रेड में आश्रम में मिली 100 से ज्यादा लड़कियां, हो सकता है राम रहीम जैसा मामला

वहीं, आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की ओर से दावा किया जाता है कि यहां पर बाबा की शरण में आने वाले महिला पुरुषों को अध्यात्म का ज्ञान देकर ईश्वर की प्राप्ति कराई जाती है। 

बाबा पर लगे हैं गंभीर आरोप

आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में रह रहे कुछ अनुयायियों के परिजनों और आश्रम में खुद भी अनुयायी रहे लोगों का दावा है कि बाबा पूरी तरह से पाखंडी और ढोंगी है, जो अध्यात्म के नाम पर ढोंग करता है।

यह भी पढ़ेंः खूबसूरत विदेशी युवतियों के पास मिला आधार कार्ड, जानिये क्या है पूरी गड़बड़ी

यह भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए करते थे ये घिनौना काम, सच जान पुलिस भी चौंकी

यह भी पढ़ेंः अब दिल्ली के इस नामी बाबा पर लगा युवतियों से दुष्कर्म का गंभीर आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.