Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतिहासकार विक्रम संपत के खिलाफ ट्रस्के की तरफ से किए गए ट्वीट हटाए ट्विटरः हाई कोर्ट

    By Ashish GuptaEdited By: Mangal Yadav
    Updated: Fri, 25 Feb 2022 07:00 AM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट ने बृहस्पतिवार को ट्विटर को अमेरिकी इतिहासकार आद्रे ट्रस्के द्वारा इतिहासकार विक्रम संपत के खिलाफ किए गए ट्वीट हटाने का आदेश दिया है। संपत ने अपनी याचिका में कहा था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं।

    Hero Image
    अमेरिकी इतिहासकार आद्रे ट्रस्के ने साहित्यिक चोरी का आरोप लगाते हुए संपत के खिलाफ किए थे ट्वीट

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली हाई कोर्ट ने बृहस्पतिवार को ट्विटर को अमेरिकी इतिहासकार आद्रे ट्रस्के द्वारा इतिहासकार विक्रम संपत के खिलाफ किए गए ट्वीट हटाने का आदेश दिया है। संपत की तरफ से ट्रस्के समेत अन्य लोगों के खिलाफ दायर मानहानि के वाद पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अमित बंसल की एकल पीठ ने यह आदेश दिया है। ट्रस्के ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी लिखने वाले इतिहासकार विक्रम संपत पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ ट्वीट किए थे। इस आरोप को लेकर ट्रस्के ने लंदन स्थित रायल हिस्टोरिकल सोसाइटी को पत्र भी लिखा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतिहासकार विक्रम संपत ने अपनी याचिका में कहा था कि वह सावरकर की जीवनी के लेखक हैं और रायल हिस्टोरिकल सोसाइटी के फेलो हैं। उन्होंने हाई कोर्ट को बताया कि इस महीने की शुरूआत में अमेरिकी इतिहासकार आद्रे ट्रस्के, अनन्या चक्रवर्ती, रोहित चोपड़ा ने लंदन स्थित रायल हिस्टोरिकल सोसाइटी को पत्र लिख कर सावरकर की दो खंडों वाली जीवनी के संबंध में साहित्यिक चोरी के गंभीर आरोप लगाए थे।

    संपत ने इन तीनों के अलावा दो अन्य लोगों को प्रतिवादी बनाया था। संपत ने अपनी याचिका में कहा था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं। बता दें कि संपत ने वाद दायर कर प्रतिवादियों से दो करोड़ रुपये हर्जाना मांगा है। इस मामले में 18 फरवरी को हुई सुनवाई में पीठ ने अंतरिम राहत देते हुए मानहानिकारक सामग्री प्रकाशित करने पर रोक लगाई थी।