विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Liquor Policy: ...तो ठेकों के अलावा यहां भी बिकेगी शराब, दिल्ली सरकार ला रही नई पॉलिसी

Published: Fri, 12 Sep 2025 09:02 PM (IST)

दिल्ली सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए नई आबकारी नीति लाने की योजना बना रही है जिसके लिए एक विशेष समिति ...और पढ़ें

अब पेट्रोल पंप पर खुलेंगे शराब के ठेके। फाइल फोटो
अब पेट्रोल पंप पर खुलेंगे शराब के ठेके। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अपने राजस्व में बढ़ोतरी के लिए नई आबकारी लाने की योजना बना रही है। इसके लिए सरकार द्वारा एक विशेष समिति बनाई गई है।

दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति बनाने के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी ने सरकार को कई सुझाव दिए हैं।

इसमें एक बड़ा सुझाव ये है कि शराब की बिक्री पेट्रोल पंपों पर शुरू की जाए। ऐसे में अब आने वाले समय में शहर के पेट्रोल पंपों पर भी शराब की बिक्री शुरू हो सकती है।

ब्रांड प्रचार प्रावधान बदलने पर भी हो रहा विचार

समिति नीति के तहत ब्रांड-प्रचार प्रावधानों को बदलने पर भी विचार कर रही है। जिससे दिल्ली सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 

दिल्ली में वर्तमान में, शराब की प्रति बोतल पर मार्जिन सभी तरह के ब्रांड के लिए समान है। चाहे उच्च-स्तरीय शराब हो या सस्ते और बड़े पैमाने पर उपभोग किए जाने वाले ब्रांड हों सब पर दुकानदारों को समान मार्जिन मिलता है।

यह भी पढ़ें- बियर पीने की उम्र घटा सकती है दिल्ली सरकार, नई शराब नीति हो रही तैयार; क्या होगा खास

यही वजह है कि शराब की दुकानें सस्ते, कम प्रसिद्ध ब्रांडों का स्टॉक रखती हैं और अधिक लोकप्रिय, लेकिन महंगे ब्रांडों से बचती हैं।

नीति में बदलाव होगा तो दुकानदार भी अच्छी ब्रांड की शराब रखेंगे जिसका फायदा लोगों और सरकार को भी होगा।