Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holiday in Delhi: दिल्ली में 25 मई को स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तर रहेंगे बंद, सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

    Updated: Tue, 21 May 2024 06:19 PM (IST)

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठे चरण यानी 25 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग मतदान के पर्व में शामिल हो सकें और मतदान प्रतिशत बढ़ाएं। 25 मई को दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी चुनाव हैं। इसलिए दिल्ली में अवकाश घोषित कर दिया है।

    Hero Image
    दिल्ली सरकार ने 25 मई को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठे चरण यानी 25 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग मतदान के पर्व में शामिल हो सकें और मतदान प्रतिशत बढ़ाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    25 मई को दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी चुनाव हैं। इसलिए दिल्ली में अवकाश घोषित किया है। 

    दिल्ली में कितने मतदाता

    पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में एक करोड़ 43 लाख 27 हजार 649 मतदाता थे। जिसमें 75 लाख 51 हजार 416 मतदाता (करीब 53 प्रतिशत ) 18 से 40 वर्ष की उम्र के थे। दिल्ली में इस बार एक करोड़ 47 लाख 18 हजार 119 मतदाता हैं। जिसमें 18 से 40 की उम्र के मतदाताओं की संख्या घटकर 66 लाख 74 हजार 458 (करीब 45 प्रतिशत) रह गई है।

    इस तरह पिछले वर्ष के मुकाबले युवा मतदाता आठ लाख 76 हजार, 958 कम हो गए हैं। सबसे ज्यादा 20 से 29 वर्ष के युवा मतदाता छह लाख 80 हजार 12 कम हुए हैं। दिल्ली में फर्स्ट टाइम वोटर की संख्या ढाई लाख पहुंच गई है।

    किस सीट से कौन लड़ रहा चुनाव

    नई दिल्ली सीट- बांसुरी स्वराज (भाजपा) के खिलाफ सोमनाथ भारती (आप)

    पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) के खिलाफ कुलदीप कुमार (आप)

    दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी (भाजपा) के खिलाफ सहीराम पहलवान (आप)

    पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत (भाजपा) के खिलाफ महाबल मिश्रा (आप)

    चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल

    उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के कन्हैया कुमार

    उत्तर पश्चिमी दिल्ली- योगेंद्र चंदोलिया (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के उदित राज

    दिल्ली में इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है।

    comedy show banner
    comedy show banner