Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi: गाजीपुर सब्जी मंडी में चला निगम का बुलडोजर, सड़क पर बनाया अवैध अतिक्रमण हटा

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Fri, 07 Jul 2023 12:30 PM (IST)

    दिल्ली में बीते कुछ समय से अवैध अतिक्रमण के सफाए का काम तेजी से चल रहा है। यह काम कोई एक एजेंसी नहीं बल्कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दिल्ली नगर निगम दोनों ही यह काम कर रहे हैं। इसी के तहत आज दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर गाजीपुर सब्जी मंडी पहुंचा और अवैध दुकानों व सभी तरह के अवैध अतिक्रमण का सफाया किया।

    Hero Image
    दिल्ली में एक्शन में नगर निगम का बुलडोजर। पी. कुमार, जागरण

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता।  दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी के पास नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार सुबह ही कार्रवाई शुरू की है। इस मंडी के आसपास विक्रेताओं ने सड़क पर कब्जा कर रखा है।

    निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन की टीम कार्रवाई कर रही है। कई रेहड़ियों को जब्त किया गया है। कुछ लोग सिंगल यूज प्लास्टिक बेचते हुए मिले।

    फल की कई अस्थायी दुकानों को तोड़ा जा रहा है। मीट की दुकानों को भी यहां हटाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner