Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rain in Delhi: सरकार के दावों की खुली पोल, सांसद के गांव में घुटने तक भरा पानी; क्या बोलीं CM रेखा गुप्ता?

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 01:32 PM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली में सावन के पहले दिन मानसून की बारिश से तुगलकाबाद संगम विहार जैसे इलाकों में पानी भर गया जिससे शिवालयों में जाने वाले भक्तों को परेशानी हुई। तुगलकाबाद गांव में जलभराव से दिल्ली सरकार के दावों की पोल खुल गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जल निकासी व्यवस्था में सुधार किया गया है और आगे भी सुधार किया जाएगा।

    Hero Image
    बारिश के चलते सांसद के गांव में भरा पानी। जागरण

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सावन के पहले दिन भी मानसूनी बारिश में दक्षिणी दिल्ली सराबोर रही। सुबह हुई वर्षा के चलते तुगलकाबाद गांव, संगम विहार, देवली, सैनिक फार्म, फतेहपुर बेरी, आयानगर, सुल्तानपुर आदि इलाकों में पानी भर गया। सावन के पहले दिन शिवालयों में जाने वाले भक्तों को परेशानी उठानी पड़ी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में भी पानी भर गया। दिल्ली सरकार जलजमाव से निबटने का दावा तो कर रही थी, पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के ही गांव में केंद्रीय विद्यालय के सामने घुटने भर लगा पानी धरातल पर इन दावों को आईना भी दिखाती है। हालांकि, एक दिन पहले ही दक्षिणी दिल्ली के अधचिनी गांव में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि वर्षों से जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त थी। 

    मानसून से पहले काफी काम कराया गया, जो अभी भी चल रहा है। थोड़ी बहुत कमियां जरूर हैं, पर दिल्ली वासियों को अगली बार ये भी शिकायत नहीं रहेगी।