'दिल्ली में कोई सरकार नहीं, जनता दुखी', बाढ़ से बिगड़े हालात पर फूटा केजरीवाल का गुस्सा
दिल्ली में यमुना नदी में आई बाढ़ से निचले इलाकों में स्थिति गंभीर है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में कोई सरकार नहीं है और जनता दुखी है। उन्होंने आतिशी के उठाए मुद्दों का समर्थन किया। आतिशी ने भी दिल्ली सरकार से बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर सवाल उठाए और कहा कि बीजेपी सरकार लोगों की मदद नहीं कर रही।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना में आए बाढ़ के कारण निचले इलाकों के हालात बदतर हो गए हैं। इसको लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रेखा सरकार पर जमकर हमला बोला।
केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया- ऐसा लगता है कि दिल्ली में कोई सरकार ही नहीं है। दिल्ली की जनता बहुत दुखी है। मैं दिल्ली सरकार से अपील करता हूं कि जनता की तकलीफों पर ध्यान दें। आतिशी जी ने अपनी प्रेस वार्ता में अहम मुद्दे उठाए हैं।
ऐसा लगता है कि दिल्ली में कोई सरकार ही नहीं है। दिल्ली की जनता बहुत दुखी है। मैं दिल्ली सरकार से अपील करता हूँ कि जनता की तकलीफों पर ध्यान दें। आतिशी जी ने अपनी प्रेस वार्ता में अहम मुद्दे उठाए हैं। https://t.co/Xe0f5m682y
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 7, 2025
बता दें, पूर्व सीएम आतिशी ने एक वीडियो संदेश जारी करके दिल्ली सरकार पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा- रेखा गुप्ता जी, आपने दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए क्या किया?
उन्होंने पूछा- दिल्ली में जिस दिन भी बारिश आती है, पूरी दिल्ली झील में बदल जाती है, हर जगह जलभराव हो जाता है। रेखा गुप्ता जी, आपने दिल्ली को जलभराव और बाढ़ से बचाने के लिए क्या किया?
उन्होंने आगे कहा- CM रेखा गुप्ता जी और उनकी सरकार ने कोई तैयारी नहीं की थी। जब AAP की सरकार थी तब हम मानसून के 3 महीने पहले ही साफ़ सफाई कराते थे और उसके बाद भी जहां पानी भरता था, वहां ख़ुद खड़े होकर सफाई कराई जाती थी।
पूर्व सीएम ने कहा- आज दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है, बाढ़ आई हुई है। लेकिन BJP सरकार के कोई भी मंत्री और विधायक लोगों का हाल लेने नहीं जा रहे हैं। सरकार ने जो राहत शिविर बनवाये भी हैं, उनका बुरा हाल है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।