Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Monkeypox Case: दिल्ली में मंकीपॉक्स का मरीज हुआ स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 02 Aug 2022 12:13 PM (IST)

    Monkeypox In Delhi मंकीपॉक्स कोई घातक बीमारी नहीं है। इसके मुख्य लक्षणों बुखार सिर दर्द शरीर में दर्द शरीर के हिस्सों में लाल दाने और कमजोरी शामिल है। दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स के पहले मरीज को अस्पताल से डिस्चॉर्ज कर दिया गया है।

    Hero Image
    Delhi Monkeypox Case: दिल्ली में मंकीपॉक्स का मरीज हुआ स्वस्थ (Photo - ANI)

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। कोरोना वायरस के बाद अब राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का खतरा बढ़ गया है। इस बीच, मंगलवार को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स के पहले मरीज को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस संबंध में लोक नायक अस्पताल के डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली में मंकीपॉक्स का जो पहला केस मिला था, उस मरीज को आज हमने डिस्चॉर्ज कर दिया है। वह व्यक्ति 25 दिनों में स्वस्थ हो गया, उसके शरीर से मंकीपॉक्स के सभी लक्षण खत्म हो गए हैं।

    उन्होंने आगे बताया कि अब तक, नाइजीरिया मूल के एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है जबकि दो संदिग्ध मामले हैं। मंकीपॉक्स को लेकर हम रोगी का परीक्षण करने के साथ-साथ जरूरी उपचार कर रहे हैं।

    डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मंकीपॉक्स के लिए जांच किया गया रोगी अफ्रीकी उप-महाद्वीप से है और उसके शरीर के कई हिस्सों पर त्वचा के फटने और चकत्ते की शिकायत थी। उसे आइसोलेशन में रखा गया है और उसकी देखभाल के लिए विशेषज्ञों की एक टीम लगी हुई है।

    मंकीपॉक्स के लक्षण

    इस दौरान डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि मंकीपॉक्स (Monkeypox Symptoms) कोई घातक बीमारी नहीं है। इसके प्रमुख लक्षणों बुखार, सिर दर्द, शरीर में दर्द, शरीर के हिस्सों में लाल दाने और कमजोरी शामिल है। मंकीपॉक्स होने पर कुछ सामान्य दवाइयां लेने के बाद दो से तीन सप्ताह में इसका मरीज बिल्कुल स्वस्थ्य हो जाता है।

    सोमवार को मिले थे मंकीपाक्स के दो और संदिग्ध मरीज

    उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सोमवार को मंकीपॉक्स के दो नए मामले मिले थे। इनमें एक मरीज में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। फिलहाल, राजधानी में मंकीपॉक्स के कुल चार मामले थे। जिनमें एक मरीज को स्वस्थ होने पर मंगलवार को लोकनायक अस्पताल से छुटटी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, यह सभी मरीज अफ्रीकी नागरिक हैं। इन संदिग्धों की उम्र 30 से 32 साल के बीच बताई गई है।

    comedy show banner
    comedy show banner