Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PHOTOS: दिल्ली के पहले सीएम चौधरी ब्रह्म प्रकाश के पांच अनसुने किस्से, जानें क्यों कहा जाता है शेर-ए-दिल्ली

    By Umesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2022 12:56 PM (IST)

    दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री ​चौधरी ब्रह्म प्रकाश दिल्ली की जनता के सच्चे सेवक और शुभचिंतक माने जाते हैं। दिल्ली के शकूरपुर गांव के रहने वाले ब्रह्म प्रकाश भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंडरग्राउंड रह कर काफी काम किया था। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं इनके अनसुने किस्से।

    Hero Image
    दिल्ली के पहले सीएम चौधरी ब्रह्म प्रकाश के अनसुने किस्से।

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली में सिर्फ मुगल बादशाह, ऐतिहासिक इमारतें और गलियां ही नहीं फेमस हैं। बल्कि एक ऐसा भी नाम फेमस है जिसे लोग शेर-ए-दिल्ली के नाम से भी जानते हैं। यह कोई और नहीं बल्की दिल्ली के पहले सीएम चौधरी ब्रह्म प्रकाश हैं। दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री ​चौधरी ब्रह्म प्रकाश दिल्ली की जनता के सच्चे सेवक और शुभचिंतक माने जाते हैं। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं इनके अनसुने किस्से। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेहरू की वजह से बने मुख्यमंत्री

    पंडित नेहरू के साथ चौधरी ब्रह्म प्रकाश (फाइल फोटो)

    दिल्ली के शकूरपुर गांव के रहने वाले ब्रह्म प्रकाश भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंडरग्राउंड रह कर काफी काम किया था। अपनी सक्रियता की वजह से कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप में काफी मशहूर हो गए थे। कहा जाता है कि ब्रह्म प्रकाश को मुख्यमंत्री बनाने के पीछे प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के हाथ था। उनकी लीडरशिप पर कांग्रेस के बड़े नेताओं पर भरोसा था।

    शेर-ए-दिल्ली के नाम से प्रसिद्ध

    चौधरी ब्रह्म प्रकाश (फाइल फोटो)

    चौधरी ब्रह्म प्रकाश दिल्ली में आम नागरिकों की तरह घूमते थे। बताया जाता है कि वे किसी विशेष वाहन से चलने की बजाय सरकारी बसों में सामान्य आदमी की तरह सफर कर लेते थे। इतना ही चलते-फिरते कहीं भी वे लोगों की समस्याएं सुनते और निराकरण का प्रयास करते थे। उनकी इसी सादगी की वजह से उन्हें लोग शेर-ए-दिल्ली के नाम से पुकारने लगे थे।

    सज्जन सिंह से हारे थे चुनाव

    चौधरी ब्रह्म प्रकाश के नाम से जारी किया गया टिकट (फाइल फोटो)

    वह दिल्ली के सीएम रहने के अलावा चार बार सांसद भी रहे। 1980 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे सज्जन सिंह से चुनाव हार गए थे। बता दें कि सज्जन सिंह दिल्ली सिख विरोधी दंगा मामले में जेल जा चुका है।

    पोती चुनी गई थी मिस इंडिया

    2009 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली एकता चौधरी, ब्रह्म प्रकाश की पोती हैं। एकता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली।

    इनके नाम पर है सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज

    चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान (फाइल फोटो)

    (फोटो-  cbpacs)

    चौधरी ब्रह्म प्रकाश के नाम पर दक्षिणी पश्चिम दिल्ली में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है। इसके साथ ही चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान भी है। यह एक स्वायत्त आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है।