'CM नायब सैनी ने ढोंग किया... पानी पीकर यमुना में थूका', केजरीवाल ने X पर पोस्ट डालकर किया अटैक
केजरीवाल ने सीएम नायब सैनी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। केजरीवाल ने कहा कि जब उन्होंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्लीवालों की जान के लिए खतरा हो सकता है तो नायब सैनी ने उन पर FIR करने की धमकी दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया।
केजरीवाल ने कहा जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्लीवालों की जान के लिए खतरा हो सकता है, तो इन्होंने मुझ पर एफआईआर (FIR) करने की धमकी दी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया… और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया।
जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्लीवालों की जान के लिए ख़तरा हो सकता है, तो इन्होंने मुझ पर FIR करने की धमकी दी।
जिस ज़हरीले पानी… pic.twitter.com/xQEVAu9bWh
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 29, 2025
केजरीवाल ने यह भी लिखा कि जिस जहरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज नहीं होने दूंगा।
अरविंद केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली से मांगें माफी
अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर मिलाने के बयान के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार शाम को सोनीपत-दिल्ली बार्डर के गांव दहिसरा में यमुना घाट पर पहुंचे और उन्होंने यमुना जल का आचमन किया। उन्होंने यमुना में खड़े होकर पूजा-अर्चना के बाद जल का आचमन करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए लोगों में भय पैदा करने का जो बयान दिया है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है।
अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है
इस प्रकार के बयान देकर द्वेष मत पैदा कीजिए। केजरीवाल को इस बयान के लिए दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने यमुना में जहर मिलाकर भेजा है जबकि वाटर अथारिटी आफ इंडिया द्वारा पानी के जो सैंपल लिए गए हैं, उसमें कहीं भी जहरीले पदार्थ नहीं मिले हैं।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने 10 साल पहले दिल्ली के लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। सैनी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पिछले चार सैंपलों की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली की सीमा में दाखिल होने से पहले सोनीपत की सीमा पर यमुना का जल मानकों के हिसाब से शुद्ध है। हरियाणा से दिल्ली को साफ पानी जा रहा है। दिल्ली के बाद पलवल और फरीदाबाद में जब हरियाणा को यह पानी मिलता है, वह बहुत अधिक खराब स्थिति में होता है।
साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये दिए थे
केजरीवाल ने 10 साल में यमुना की सफाई पर कुछ नहीं किया मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली में पानी की सफाई व सीवरेज इत्यादि के लिए साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन यह राशि कहां गईं, केजरीवाल के पास इसका कोई हिसाब नहीं है। केजरीवाल ने ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर साफ पानी यमुना में छोड़ने की दिशा में कोई कार्य ही नहीं किया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने AAP सरकार और जिला मजिस्ट्रेट को जमकर लगाई फटकार, 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में दिल्ली का विकास नहीं हुआ और यही वजह है की जगह-जगह गलियों में जलभराव है, सीवरेज सिस्टम ठप पड़े हैं।10 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी पर खड़े होकर कहा था कि वह इसे पवित्र करेंगे लेकिन इसके लिए उन्होंने कोई काम नहीं किया। दिल्ली के लोग अब चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।केजरीवाल को जब भी मौका मिलता है, वह कभी पराली जलाने के नाम पर तो कभी पानी के नाम पर हरियाणा पर झूठे आरोप लगाते रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।