Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Election: 'वोट के लिए बांट रहे हैं पैसे', संदीप दीक्षित ने केजरीवाल से पूछा बड़ा सवाल; AAP-BJP पर किया वार

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 10:55 AM (IST)

    Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि आज साफ हो जाएगा कि कांग्रेस ने ज्यादा काम किया है या फिर आम आदमी पार्टी ने। उन्होंने दोनों पार्टी पर पैसे बांटने का भी आरोप लगाया है।

    Hero Image
    कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने आप और बीजेपी पर साधा निशाना। फोटो - एएनआई

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी निशाना साधा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने इतना काम किया है, मैंने तो सिर्फ इतना कहा है कि जो भी बोलिए, रिकॉर्ड के साथ बोलिए। आज दोपहर तीन बजे साफ हो जाएगा कि या तो कांग्रेस सच बोल रही है या फिर आम आदमी पार्टी। 

    उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही वोट पाने के लिए पैसे बांट रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे राजनीति में हैं या बाजार में?"

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    comedy show banner