Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Election 2025: दिल्ली के संगम विहार में अपनों में उलझी AAP, नेताओं के बीच गुटबाजी अब मारपीट तक पहुंची

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 01:24 PM (IST)

    Delhi Vidhan Sabha Election 2025 के लिए मतदान की तारीख का एलान हो चुका है। इस बीच संगम विहार सीट पर अपनी मजबूत स्थिति का दावा कर रही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के गुटबाजी तेज हो गई है। यह स्थिति मारपीट तक पहुंच गई है। आप के दिल्ली प्रदेश के युवा अध्यक्ष पंकज गुप्ता और स्थानीय विधायक दिनेश मोहनिया के बीच अनबन नहीं थम रही है।

    Hero Image
    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो। सौ.- सोशल मीडिया।

    मुहम्मद रईस, दक्षिणी दिल्ली। राजधानी के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) अपनी मजबूत स्थिति का दावा कर रही है। वहीं उसके कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी अब मारपीट तक पहुंच गई है।

    नगर निगम पार्षद और आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश के युवा अध्यक्ष पंकज गुप्ता और आप के स्थानीय विधायक दिनेश मोहनिया के बीच अनबन बढ़ चुकी है।

    क्यों भिड़ गए दो नेताओं के समर्थक?

    मंगलवार रात स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर उपजे विवाद में दोनों के समर्थकों भिड़ गए। एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी की। पार्षद पंकज गुप्ता ने भी संगम विहार से टिकट मांगा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह बात मौजूदा पार्टी विधायक को नागवार गुजरी। पार्टी ने मौजूदा विधायक पर ही भरोसा जताया। सूत्रों की मानें तो पंकज के टिकट मांगने के बाद से ही विधायक समर्थक उसके खिलाफ हो गए हैं।

    ये भी पढ़ें-

    पंकज के घर के बाहर की थी आधे घंटे तक आतिशबाजी

    टिकट फाइनल होते ही पंकज के घर के बाहर आधे घंटे तक आतिशबाजी की। अब सात जनवरी को दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ। पार्षद पंकज गुप्ता के साथी सौरव ने यशपाल और साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया। यशपाल स्थानीय विधायक दिनेश मोहनिया का करीबी बताया जा रहा है।

    वहीं दूसरे पक्ष से तरुण राज नाम के युवक ने पीसीआर कॉल कर आरोप लगाया कि पार्षद पंकज और सौरव समेत 10-15 लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। निगम पार्षद पंकज गुप्ता ने भी आरोप लगाया कि उनके साथी सौरव के साथ मारपीट की गई है।

    आखिर कहां से शुरू हुआ विवाद?

    दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के मुताबिक सात जनवरी को संगम विहार थाना क्षेत्र में झगड़े के लेकर पीसीआर कॉल आई। सौरव ने आरोप लगाया कि यशपाल व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद एक और कॉल उसी क्षेत्र से आई।

    कॉल करने वाले तरुण राज ने आरोप लगाया कि पार्षद पंकज गुप्ता और सौरव ने 10-15 व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। दोनों ही शिकायतों की जांच की गई। इसमें सामने आया कि झगड़ा यशपाल की दुकान के पास स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर हुए विवाद से उपजा था। बात इतनी बढ़ी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

    पांच फरवरी को होना है मतदान

    दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए एक चरण में 5 फवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

    comedy show banner