विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुजरात के शिक्षा मंत्री को बहस के लिए दी खुली चुनौती, जानिए और क्या है कहा?

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 01:25 PM (IST)

सिसोदिया ने एक ट्वीट के जरिये भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने गुजरात के शिक्षा मंत्री को बहस करने की चुनौती ...और पढ़ें

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात के शिक्षा मंत्री को बहस के लिए चुनौती दे दी है।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात के शिक्षा मंत्री को बहस के लिए चुनौती दे दी है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। गुजरात विधानसभा के चुनाव इसी साल होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की नजर गुजरात पर लगी हुई है। दरअसल, आप पंजाब में मिली बंपर सफलता को गुजरात में भी भुनाना चाहती है। ऐसे में पार्टी के कई बड़े नेता राज्य का दौरा भी कर रहे हैं। इसको लेकर भाजपा और आप में जोरदार बहस भी देखने को मिल रही है। इस सबके बीच दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी को बहस के लिए चुनौती दे दी है।

दरअसल, भाजपा की गुजरात इकाई ने एक ट्वीट में अरविंद केजरीवाल और आप पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षक स्कूलों की जगह रोड पर क्यों हैं? अगर दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था इतनी अच्छी है तो अतिथि शिक्षक, व्यावसायिक प्रशिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? इस पर सिसोदिया ने एक ट्वीट के जरिये भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी को बहस करने की चुनौती दी है। ट्वीट में सिसोदिया ने लिखा कि कल से गुजरात भाजपा दिल्ली स्कूलों के खिलाफ ट्वीट कर रही है। गुजरात में आप के बढ़ते प्रभाव और पंजाब चुनाव नतीजों से भाजपा को बौखलाहट हो रही है।

मालूम हो कि गुजरात के शिक्षा मंत्री ने कहा था कि “सभी धर्मों के लोगों ने श्रीमद्भगवत गीता के मूल्यों, सिद्धांतों और महत्व को स्वीकार किया है। इसे पाठ्य पुस्तकों में कहानियों और पाठ के रूप में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्रों को भगवद गीता का परिचय दिया जाएगा, उन्हें इसके बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी।

बीते गुरुवार को गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने ऐलान किया कि शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्रों के स्कूली पाठ्यक्रम में गीता को हिस्सा बनाया जाएगा। इसको लेकर मनीष सिसोदिया ने तंज कसते हुए कहा था कि रावण जैसे कर्म वाले गीता की बात कर रहे हैं। इसी के बाद ट्वीटर वार चल रही है, अब मनीष सिसोदिया ने बहस के लिए खुली चुनौती दे डाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।