विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: रोहिणी से हिमांशु भाऊ गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार, गोगी गैंग के सदस्य की हत्या की थी साजिश

By Agency Edited By: Sonu Suman
Published: Fri, 14 Mar 2025 09:39 PM (IST)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी से हिमांशु भाऊ गैंग के 19 वर्षीय शार्पशूटर दीपक उर्फ रोहित मुंडलाना को ...और पढ़ें

रोहिणी से नवीन बाली और हिमांशु भाऊ गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार।
रोहिणी से नवीन बाली और हिमांशु भाऊ गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 'नवीन बाली और हिमांशु भाऊ गैंग' से जुड़े 19 वर्षीय शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ रोहित मुंडलाना के रूप में हुई है, जिसे गोगी गैंग के एक सदस्य की हत्या की सुपारी दी गई थी।  

स्पेशल सेल ने दिल्ली के रोहिणी इलाके से दीपक को गिरफ्तार किया। वह हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।  

स्पेशल टीम को मिली थी शार्पशूटर्स की जानकारी

स्पेशल सेल की टीम को नई भर्ती किए गए शार्पशूटर्स की जानकारी मिली थी। इसमें इंस्पेक्टर अनुज नौटियाल और इंस्पेक्टर चंदन कुमार शामिल थे और जिसकी कमान एसीपी राहुल कुमार सिंह के पास थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-12 के जापानी पार्क के पास जाल बिछाया, जहां आरोपी अपने एक साथी से मिलने आने वाला था। हमले को अंजाम देने से पहले ही उसे पकड़ लिया गया।  

गैंगस्टर बनने की चाहत में अपराध की दुनिया में आया

दीपक आठवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ चुका था। 2022 में अपने माता-पिता का झगड़े में बचाव न कर पाने की घटना से खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। हरियाणा के झज्जर में नवीन बाली-हिमांशु भाऊ गैंग के सदस्यों से प्रभावित होकर 2023 में उससे जुड़ गया। गैंगस्टरों को सोशल मीडिया पर फॉलो करता था और अपराध की दुनिया में नाम कमाने की चाहत रखता था।  

गैंग ने दी थी हत्या की सुपारी

पुलिस के अनुसार, नवीन बाली-हिमांशु भाऊ गैंग गोगी गैंग के सदस्य को मारकर 'तिल्लू ताजपुरिया' की हत्या का बदला लेना चाहता था। 15 दिन पहले दीपक को गोगी गैंग के एक सदस्य को मारने का काम सौंपा गया था। गैंग के सदस्यों ने उसे दो हथियार और चार कारतूस दिए थे। 4 मार्च को रोहिणी में हत्या को अंजाम देने पहुंचा था।  

दिल्ली-एनसीआर में गैंगवार और टार्गेटेड किलिंग बढ़ने के चलते स्पेशल सेल इन शार्पशूटर्स पर नजर बनाए हुए थी। पुलिस अब गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।