विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भरोसे के साथ खिलवाड़: 60 लाख की चोरी के आरोप में नौकर गिरफ्तार, मालिक का रुपयों से भरा बैग लेकर हुआ था फरार

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Sat, 20 Jul 2024 03:03 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2024 03:11 PM (IST)

दिल्ली (Delhi News) के रानी बाग थाने में क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी के एक केस में आरोपी नौकर ...और पढ़ें

Delhi News: क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपित।
Delhi News: क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपित।

HighLights

  1. 60 लाख रुपये की चोरी के मामले में नौकर को क्राइम ब्रांच ने दबोचा।
  2. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाया था मास्टर प्लान।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। रानी बाग थाने में चोरी के मामले में वांछित एक नौकर को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपित अपने मालिक का 60 लाख रुपये से भरा बैग चुराकर फरार चल रहा था।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी के अनुसार, तीन जनवरी 2023 को पीतमपुरा के व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि उनके पास मंगल तिवारी उर्फ सुनील नौकरी करता था।

मालिक ने दूसरे व्यवसायी को बैग सौंपने का दिया था जिम्मा 

31 दिसंबर 2022 को शिकायतकर्ता ने 60 लाख रुपये और विदेशी मुद्रा से भरा एक बैग उसे दूसरे व्यवसायी को देने के लिए सौंपा था। अगले दिन आरोपित व्यवसायी को बैग सौंपने निकला। लेकिन शाम करीब 5 बजे आरोपित ने फोन करके बताया कि पहाड़ गंज फ्लाईओवर के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका बैग छीन लिया है।

आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम गठित

उसे इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया, लेकिन वह बहाने बनाने लगा और किसी न किसी बहाने से मामले को लंबा खींचने की कोशिश करने लगा। शक होने पर व्यवसायी ने आरोपित सुनील के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, तभी से वह फरार था। मामले में आरोपित को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम का गठन किया गया था।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित रोहिणी के एक इलाके में रह रहा है। पुलिस (Delhi Police) ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और आरोपित मंगल तिवारी उर्फ सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने चोरी के पैसों से कार, गहने और अन्य घरेलू सामान खरीदे थे।

यह भी पढ़ें: 40 साल बाद सिख विरोधी दंगे के पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, 437 लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी