विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में हर दिन बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, एक दिन में 56 नए मरीज मिले; एक की मौत

By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sat, 31 May 2025 10:00 AM (IST)Updated: Sat, 31 May 2025 10:02 AM (IST)

दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 56 नए मामले सामने आए 60 वर्षीय महिला मरीज की मौत हो गई। ...और पढ़ें

दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 56 नए मामले सामने आए। फाइल फोटो
दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 56 नए मामले सामने आए। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 56 नए मामले सामने आए।
  2. कोरोना के प्रकोप से 60 वर्षीय महिला मरीज की मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 56 नए मामले सामने आए, 60 वर्षीय महिला मरीज की मौत हो गई। उन्हें पहले से कोई और बीमारी थी और उनकी आंत ब्लॉक थी।

इसके चलते उनकी सर्जरी भी हुई थी। इसी दौरान वे कोरोना से संक्रमित हो गईं। दिल्ली में अभी कोरोना के 56 एक्टिव मरीज हैं। 24 घंटे में 77 मरीज ठीक हुए हैं। 

हाल ही में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सभी मरीजों में सामान्य खांसी और बुखार के लक्षण हैं। नया वैरिएंट वायरल संक्रमण के रूप में सामने आया है।

यह भी पढ़ें: Covid-19 के बढ़ते मामलों में क्‍या दोबारा लगवानी होगी वैक्‍सीन या बूस्‍टर डोज? जानें डॉक्‍टर की सलाह

मौजूदा स्थिति से लग रहा है कि यह धीरे-धीरे कम हो जाएगा। एहतियात के तौर पर अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

दिल्ली स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि ओमीक्रॉन के जेएन. वन वैरिएंट के स्वरूप में थोड़ा बदलाव आया है। इसकी वजह से जेएन. वन वैरिएंट सब-वैरिएंट की वजह से संक्रमण देखने को मिल रहा है।

ओमीक्रॉन और इसके जेएन. वन वैरिएंट का संक्रमण पहले भी हो चुका है। उस समय भी ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण देखने को मिले थे।

यह भी पढ़ें: Covid-19 के बढ़ते मामलों में बच्चों को कैसे रखें सेफ? डॉक्टर की बताई ये 5 टिप्स आएंगी काम