Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Defamation Case: मनोज तिवारी समेत 5 भाजपा नेताओं को समन, कोर्ट में पेश होने का आदेश

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Thu, 28 Nov 2019 07:52 PM (IST)

    मानहानि मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सांसद प्रवेश वर्मा हंसराज हंस और अन्य भाजपा नेताओं को समन जारी किया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Defamation Case: मनोज तिवारी समेत 5 भाजपा नेताओं को समन, कोर्ट में पेश होने का आदेश

    नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने मानहानि मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद प्रवेश वर्मा, हंसराज हंस, नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता और हरीश खुराना के खिलाफ समन जारी किया है। कोर्ट ने भाजपा के इन सभी नेताओं को 18 दिसंबर तक अदालत में पेश होने के आदेश दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा के इन सभी नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है। सिसोदिया का आरोप है कि इन नेताओं ने उनके खिलाफ स्कूलों में बने कमरों के निर्माण कार्य में घोटाले का आरोप लगाया है। जिससे उनकी मानहानि हुई है।

     

    सिसोदिया ने भेजा था कानूनी नोटिस

    मनीष सिसोदिया ने मनोज तिवारी और विजेंद्र गुप्ता समेत इन सभी भाजपा नेताओं को इसी साल जुलाई में कानूनी नोटिस भेजा था। नोटिस के माध्यम से उन्होंने माफी मांगने की मांग की थी और कहा था कि अगर ऐसा नहीं किया तो वे उनके खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस दायर करेंगे। माफी नहीं मांगने पर उन्होंने दिल्ली की विशेष अदालत में मानहानि का केस फाइल किया था। इसके बाद बाद इन सभी नेताओं को कोर्ट ने नोटिस भेजा था।

    भाजपा नेताओं ने लगाया था घोटाले का आरोप

    दरअसल, भाजपा नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस करके आरोप लगाया था कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में क्लास रूम बनवाने में दिल्ली सरकार ने घोटाला किया है। आरोप लगाया था कि केजरीवाल सरकार 25 लाख में एक क्लास रूम बनवा रही है। इस हिसाब से सरकार ने दो हजार करोड़ का घोटाला किया है। इस मामले में भाजपा ने पालियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने में शिकायत भी दी थी। भाजपा ने पुलिस से इस मामले में जांच की मांग की थी। बता दें कि मनीष सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री हैं। 

    ये भी पढ़ेंः DTC के बेड़े में शामिल हुईं 100 नई क्लस्टर बसें, सीएम केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी

    दिल्ली में अब महिला कांस्टेबल करेंगी पैट्रोलिंग, उत्तर-पूर्व जिले में बनाई गई स्पेशल टीम

     दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक