Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM रेखा गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर लिया ये बड़ा संकल्प, दिल्लीवासियों को मिलेगी राहत

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 12:37 PM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना को नमन किया। उन्होंने यमुना सफाई पर जोर देते हुए कहा कि यमुना दिल्ली की आत्मा है और इसे अविरल बनाने का वचन दिया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का वादा किया और कहा कि सरकार दिल्ली को कूड़े गंदगी भ्रष्टाचार और गुलामी की सोच से मुक्त कराएगी।

    Hero Image
    सीएम रेखा गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा संकल्प लिया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना को प्रणाम से की।

    इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना सफाई पर बात की और कहा, मां यमुना दिल्ली की आत्मा है और आराध्य तो है ही, साथ ही यमुना पूरे देश में बसती है। वे वचन देती हैं कि मां यमुना जल्द ही अविरल रूप में आएगी। लोग यमुना जी के किनारे पूजा-पाठ और तप-तपस्या कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने वादा किया कि दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर सर्वोत्तम होगा। प्रधानमंत्री के मंत्र- रिफार्म, ट्रांसफार्म और परफार्मेंस के आधार पर काम कर रही है। दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए सरकार न रुकेगी, न भटकेगी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में गूंजा भारत माता की जय! स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों और युवाओं ने दिखाए हुनर, देखें तस्वीरें

    उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली को कूड़े, गंदगी, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, गुलामी की सोच से आजादी दिलाएगी।