यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रेखा सरकार का 'U-Turn', उम्र पूरी कर चुके वाहनों से हटेगा बैन; मंत्री ने बताई वजह
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री ने सीएक्यूएम को पत्र लिखकर पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों को लागू करने ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को सीएक्यूएम को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर में इसे बैन करने की मांग की है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेस वार्ता की।
कोर्ट का रूख करने की बात कहने के बाद दिल्ली सरकार अब सीएक्यूएम से भी बात करेगी। उन्होंने कहा कि जनता से मिल रही शिकायतें, पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमर भी ठीक से काम नहीं कर रहे। उसमें तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं।

वाहनों पर कार्रवाई उनका प्रदूषण स्तर देखकर ही की जानी चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि अकेले दिल्ली में ही नियम लागू करने से फायदा नहीं होगा, पूरे एनसीआर में इसे लागू किया जाना चाहिए सीएक्यूएम से बात कर नियमों पर पुनर्विचार करने का दिल्ली सरकार अनुरोध करेगी।
अपनी लिखा इस चिट्ठी में सिरसा ने कहा कि जब तक एनसीआर के पेट्रोल पंपों पर भी ANPR कैमरे न लग जाएं, पुराने वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
