Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi CM Attacked: हमले के बाद सामने आई CM रेखा गुप्ता की पहली तस्वीर, जानिए अब कैसा है हाल

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 11:18 AM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद सांसद प्रवीण खंडेवाल ने अन्य सांसदों के साथ उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं और दिल्लीवासियों के कार्यों में पहले की तरह तत्परता से जुटी हुई हैं। रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद यह उनकी पहली तस्वीर है जो सामने आई है।

    Hero Image
    हमले के बाद सामने आई सीएम रेखा गुप्ता की पहली तस्वीर। जागरण

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi CM Attacked  दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता की पहली तस्वीर सामने आई है। सांसद प्रवीण खंडेवाल ने आज (गुरुवार) को दिल्ली के अन्य सांसदों के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का हालचाल जाना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं और पहले की तरह दिल्लीवासियों के कार्यों में निरंतर तत्परता से जुटी हुई हैं।

    मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि सीएम रेखा गुप्ता ने कल (बुधवार) शाम भी काम किया था। वे फाइलें देख रही थीं। बताया कि वे सभी सरकारी काम निपटा रही थीं। लेकिन उन्हें आराम की जरूरत है, क्योंकि उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

    यह भी पढ़ें- Delhi CM Attack: मुख्यमंत्री पर हमले का आरोपी 5 दिन की रिमांड पर, पूछताछ में खुलेंगे कई राज!

    कपिल मिश्रा ने कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं है। बताया कि हमला करने वाले आरोपी का आपराधिक इतिहास है। उस पर पहले से ही तस्करी से लेकर शराब की आपूर्ति और हत्या के प्रयास समेत 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिस तरह से वह यहां आया, वह किसी पेशेवर अपराधी जैसा लग रहा था। कहा कि हम पुलिस की जांच का इंतजार कर रहे हैं।