Delhi: केजरीवाल ने मंत्रियो के विभाग में किया फेरबदल, अब शिक्षा मंत्री आतिशी को जनसंपर्क विभाग की भी कमान
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अपने मंत्रियों के विभागों में आंशिक फेरदबल किया है। हाल ही में कैबिनेट में शामिल हुईं आतिशी को बिजली शि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अपने मंत्रियों के विभागों में आंशिक फेरदबल किया है। हाल ही में कैबिनेट में शामिल हुईं आतिशी को बिजली, शिक्षा, महिला, पीडब्ल्यूडी मंत्रालय के अलावा अब जनसंपर्क विभाग मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई है। इनसे पहले यह विभाग परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत देख रहे थे।
आतिशी के पास अब नौ विभाग
गौरतलब है कि आतिशी के पास अब दिल्ली सरकार के नौ विभागों की जिम्मेदारी आ गई है। इन विभागों को महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग, शिक्षा विभाग, कला, संस्कृति एवं भाषा, पर्यटन, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा और जन सम्पर्क विभाग शामिल हैं।
बता दें कि जेल जाने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सिसोदिया के साथ-साथ सत्येंद्र जैन ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली सरकार में दो मंत्री पद खाली होने के बाद सौरभ भारद्वाज और आतिशी को कैबिनेट में शामिल किया गया था।
दिल्ली सरकार में किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
गोपाल राय को विकास, सामान्य प्रशासन विभाग व पर्यावरण, वन तथा वन्य जंतु विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, इमरान हुसैन खाद्य एवं आपूर्ति व चुनाव देखेंगे। कैलाश गहलोत तो कुल 8 विभाग दिए गए हैं। इनमें विधि न्याय एवं विधायी कार्य, परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, राजस्व, वित्त, योजना व गृह की जिम्मेदारी दे गई है।
सौरभ भारद्वाज के पास शहरी विकास, जल, सिंचाई एवं बाढ़ विभाग, सतर्कता, सेवाएं, स्वास्थ्य व उद्योग है। राज कुमार आनंद को गुरुद्वारा चुनाव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, समाज कल्याण, सहकारिता, भूमि एवं भवन, श्रम, उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।