विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्य सचिव से मारपीट में घिरी AAP, एक्टर कमल की पार्टी लॉन्च कराने तमिलनाडु पहुंचे केजरीवाल

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 21 Feb 2018 09:18 AM (IST)Updated: Wed, 21 Feb 2018 10:46 AM (IST)

अभिनेता कमल हासन के करीबी सूत्रों का दावा है कि केजरीवाल के सभा को संबोधित करने की भी संभावना है।

मुख्य सचिव से मारपीट में घिरी AAP, एक्टर कमल की पार्टी लॉन्च कराने तमिलनाडु पहुंचे केजरीवाल
मुख्य सचिव से मारपीट में घिरी AAP, एक्टर कमल की पार्टी लॉन्च कराने तमिलनाडु पहुंचे केजरीवाल

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक आंदोलन और फिर दिल्ली में एतिहासिक जीत के साथ राजनीति में दाखिल होने वाले अरविंद केजरीवाल कुछ मामलों में अनोखे हैं। जहां एक ओर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में आम आदमी पार्टी का एक विधायक को गिरफ्तार है और अन्य विधायकों की तलाश जारी है, बावजूद इसके केजरीवाल बुधवार को नामी एक्टर कमल हासन की पार्टी के औपचारिक गठन के मौके पर मौजूद रहेंगे। कमल हासन के करीबी सूत्रों का दावा है कि केजरीवाल के सभा को संबोधित करने की भी संभावना है। केजरीवाल के इस लॉन्चिंग पार्टी में शामिल होने को लेकर सियासी अटकलें भी तेज हो गई हैं।

यहां पर बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और दक्षिण भारत के नामी एक्टर कमल हासन के बीच पिछले साल मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद कमल हासन ने केजरीवाल को भ्रष्टाचार के खिलाफ योद्धा के तौर पर प्रस्तुत किया था। गौरतलब है कि कमल हासन बुधवार को मदुरै में अपनी राजनीतिक पार्टी का नाम और झंडे की घोषणा करेंगे।

कमल पार्टी लॉन्च से पहले हासन रजनीकांत, विजयकांत और डीएमके चीफ एम करुणानिधि से मिल चुके हैं। दक्षिण के दो सुपरस्टार रजनीकांत और हासन की एंट्री से तमिलनाडु की राजनीति दिलचस्प हो गई है। रविवार को दोनों स्टार्स के बीच मुलाकात हुई थी, कमल हासन दोपहर को लंच पर रजनीकांत के घर पहुंच गए थे। अब केजरीवाल के इस हासन की पार्टी में लॉन्च में शामिल होना अहम माना जा रहा है।

कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी को बढ़ाने के मकसद से दिल्ली में जीत हासिल करने के शुरुआती दौर में केजरीवाल ने अधिकतर समय दिल्ली से बाहर बिताया था।

यह भी पढ़ेंः मुख्य सचिव से हाथापाई में एक AAP विधायक गिरफ्तार, बाकियों की तलाश में कई राज्यों में छापे