विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईडी के सामने फिर पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के सीएम 10 दिन के विपश्यना शिविर के लिए रवाना

By AgencyEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Wed, 20 Dec 2023 02:37 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को विपश्यना शिविर के लिए रवाना हो गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री 10 दिवसीय विपश्यना ...और पढ़ें

विपश्यना शिविर के लिए दिल्ली के सीएम रवाना
विपश्यना शिविर के लिए दिल्ली के सीएम रवाना

HighLights

  1. 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया
  2. शराब घोटाले में ईडी ने दूसरी बार भेजा था समन

 पीटीआई, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को विपश्यना शिविर के लिए रवाना हो गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री 10 दिवसीय विपश्यना शिविर पर रहेंगे। खास बात है कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल 21 दिसबंर को पूछताछ के लिए समन भेजा था।

मंगलवार को केजरीवाल को होना था रवाना

बुधवार को अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को ही विपश्यना शिविर के लिए रवाना होना था। हालांकि, विपक्षी गठबंधन (आईएनडीआईए) की मीटिंग में व्यस्त होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सके।

ईडी के समन के समय पर सवाल

अरविंद केजरीवाल बुधवार को दोपहर में करीब एक बजकर 30 मिनट पर शिविर के लिए रवाना हुए। आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी के वकील नोटिस को समझ रहे हैं और कानूनी रूप से सही कदम उठाए जाएंगे।

केजरीवाल का पहले से तय था कार्यक्रम- AAP

पार्टी की ओर से कहा गया कि अरविंद केजरीवाल का विपश्यना जाने का कार्यक्रम पहले से तय था और जानकारी सार्वजनिक थी। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हर कोई जानता है कि मुख्यमंत्री 19 दिसंबर को विपश्यना के लिए जा रहे हैं। वह नियमित रूप से इस ध्यान पाठ्यक्रम के लिए जाते हैं। यह एक पूर्व निर्धारित और पूर्व घोषित कार्यक्रम है।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए यह दूसरी बार समन भेजा था। इससे पहले केजरीवाल को ईडी ने 2 नवंबर को दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में तलब किया था, लेकिन वह नोटिस को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताते हुए पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे।

यह भी पढ़ें- Delhi Metro में साड़ी और जैकेट फंसने सेहुई थी महिला की मौत, अब DMRC देगी 15 लाख का मुआवजा; बच्चों को भी पढ़ाएगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।