Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस समेत 33 कार्यों के लिए RTO जाने की जरुरत नहीं, सीएम केजरीवाल ने लांच की स्कीम

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Wed, 11 Aug 2021 03:07 PM (IST)

    Driving License in Delhi राजधानी दिल्ली में अब लोगों को घर डीएल समेत तीस से अधिक सुविधाएं मिलेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली के परिवहन मंत्री के साथ सीएम अरविंद केजरीवालः जागरण

    नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। राजधानी दिल्ली में अब लोगों को घर बैठे डीएल समेत तीस से अधिक सुविधाएं मिलेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को परिवहन विभाग को फेसलेस (पूरी तरह से आनलाइन) किए जाने की सुविधा का शुभारंभ किया। इस व्यवस्था के लिए परिवहन विभाग 6 साल से काम कर रहा था। इस मौके पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली सरकार के लिए खास दिन है। मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं कि आज परिवहन विभाग को पूरी तरह से आनलाइन किया जा रहा है। इससे पहले सरकार की 150 से अधिक सेवाएं लोगों को घर पर मिल रही हैं। आज की सेवा भी ऐतिहासिक है। अब दफ्तर बंद हो रहे हैं। अभी तक अमेरिका में ऐसा हो रहा था अब दिल्ली में हो रहा है। अब दो कामों के लिए परिवहन विभाग में आना होगा। लाइसेंस के टेस्ट के लिए और फिटनेस के लिए आना होगा और किसी कार्य के लिए नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि आजादी को आज 75 साल हो गए हैं। मगर सही में आजादी तब मिलेगी जब भ्रष्टाचार और दलाली से आजादी मिलेगी। अब इसके लिए काम शुरू हो चुका है।

    इस मौके पर मौजूद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि आज हम सभी के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज हम जो कर रहे हैं यह आने वाले समय में दूसरे राज्यों में इसे किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इसे कर पाने में सफल हुए हैं। हमने इस व्यवस्था को शुरू करने के लिए बहुत लंबा ट्रायल किया है। 19 फरवरी से हम परिवहन विभाग की 33 सेवाएं फेसलेस करने में लगे रहे। सेवाएं 90 फीसद से अधिक आनलाइन कर दी हैं। दिल्ली देश का पहला राज्य है जहां पर ई-लर्निंग लाइसेंस को शुरू किया गया है।

    वहीं, परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने कहा कि 2015 में परिवहन कार्यालयों में लंबी लाइनें लगती थीं। फिर धीरे धीरे परिवहन विभाग को आनलाइन किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। आज हम विभाग को पूरी तरह से आनलाइन करने की स्थिति में पहुंचे हैं।  मुख्य सचिव विजय देव ने कहा कि फेसलेस सेवा दिल्ली के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। लोगों का जीवन यापन आसान हो जाएगा।

    यह भी पढ़ेंः दिल्ली में अब सिर्फ दो कामों के लिए जाना पड़ेगा RTO, बाकी सभी सेवाएं घर बैठे पाएंः केजरीवाल