Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Twitter War: शिक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल और असम के मुख्यमंत्री की ट्विटर पर भिड़ंत, पढ़ें दोनों ने एक-दूसरे को क्या कहा

    By Pradeep Kumar ChauhanEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2022 09:10 PM (IST)

    Twitter War असम के मुख्यमंत्री सरमा ने केजरीवाल को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि उनके कार्यकाल में असम में अब तक 8610 नए स्कूलों की या तो स्थापना हुई है या फिर अधिग्रहण किया गया है पिछले सात सालों में दिल्ली में आपने कितने स्कूल शुरू किए हैं।

    Hero Image
    Twitter War: केजरीवाल ने फिर ट्वीट कर कहा- अरे, लगता है आप बुरा मान गए।

    नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर गरमाई राजनीति के बीच शिक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की ट्विटर पर भिड़ंत हो गई। केजरीवाल ने असम सरकार को शिक्षा में सुधार करने की सलाह दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल की इस सलाह के जवाब में सरमा ने उनसे पूछ लिया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में असम में 8610 स्कूल बनाए, आप ने सात साल में दिल्ली में कितने नए स्कूल बनाए। इसपर केजरीवाल ने कहा, नाराज मत हों, मैं असम आता हूं, आप मुझे अपने स्कूल दिखाएं, मैं आपको दिल्ली में शिक्षा में किए गए अपने काम दिखाऊंगा।

    असम में परीक्षा परिणाम खराब होने पर 34 स्कूलों में तालाबंदी संबंधी एक खबर को ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने विगत बुधवार को कहा था कि स्कूल बंद करना समाधान नहीं है। हमें तो अभी पूरे देश में ढेरों नए स्कूल खोलने की जरूरत है। स्कूल बंद करने के बजाय स्कूल को सुधार कर पढ़ाई ठीक कीजिए।

    केजरीवाल ने असम सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, इसपर असम के मुख्यमंत्री सरमा ने केजरीवाल को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि उनके कार्यकाल में असम में अब तक 8610 नए स्कूलों की या तो स्थापना हुई है या फिर अधिग्रहण किया गया है, पिछले सात सालों में दिल्ली में आपने कितने स्कूल शुरू किए हैं। सरमा ने यह भी कहा कि असम में छह माध्यमों में 14 आदिवासी भाषाओं में शिक्षा दी जाती है और हमारे पास दिल्ली जैसे संसाधन भी नहीं हैं।

    इस पर केजरीवाल ने फिर ट्वीट कर कहा- अरे, लगता है आप बुरा मान गए। मेरा मकसद आपकी कमियां निकालने का नहीं था। हमसब एक देश हैं। हमें एक-दूसरे से सीखना है, तभी तो भारत नंबर वन देश बनेगा। मैं आता हूं ना असम, बताइए कब आऊं? आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने अच्छे काम दिखाना। आप दिल्ली आइए, मैं आपको दिल्ली के काम दिखाता हूं।

    इसपर सरमा ने जवाब में कहा, असम दिल्ली की तरह नहीं है, यहां बाढ़ है, आतंकवाद है, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र है, इसके बावजूद यहां गुणवत्ता वाली शिक्षा दी जाती है। आप आइए, हम अच्छे मेजबान हैं। हमारे नदियों वाले क्षेत्र और पहाड़ी जिलों में दो रात बिताइए। यहां की चुनौतियां देखकर आप अपनी बात कहना बंद कर देंगे। सरमा ने ट्वीट किया, आप देश को नंबर वन बनाने की चिंता छोड़ दें, वो मोदी जी कर रहे हैं।