Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: आखिर कब मिलेगी प्रचंड गर्मी से राहत? पूरे हफ्ते बारिश के आसार; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 09:32 PM (IST)

    दिल्ली में शनिवार को भीषण गर्मी रही हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की थी लेकिन उमस बरकरार रही। अगले छह दिनों में तेज हवाओं और गरज के साथ बा ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली में रही भीषण गर्मी, आज आंधी के साथ हो सकती है हल्की वर्षा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग ने शाम या रात में तेज हवा, आंधी के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन रात साढ़े आठ बजे तक कहीं बूंदाबांदी भी नहीं हुई और उमस भरी गर्मी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में छह दिन झोंकेदार तेज हवा, आंधी व गरज के साथ वर्षा हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवा व आंधी के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवा चल सकती है। इस क्रम में 50 किलोमीटर की गति से आंधी भी चल सकती है। इसके बाद अगले सप्ताह सोमवार से बृहस्पतिवार तक दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

    आया नगर में गर्मी सबसे ज्यादा रही

    मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लेकिन गर्मी वास्तविक तापमान से कहीं अधिक महसूस हुई। यही वजह है कि रात आठ बजे भी दिल्ली में हीट इंडेक्स 51.8 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आया नगर में तापमान सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से आया नगर में गर्मी सबसे ज्यादा रही।

    दिल्ली में अधिकतम आद्रता 72 प्रतिशत और न्यूनतम आद्रता 43 प्रतिशत रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कृष्ण मिश्रा ने बताया कि हीट इंडेक्स तापमान और सापेक्ष आद्रता पर निर्भर करता है। इस वजह से तापमान व आद्रता में परिवर्तन होने साथ ही हीट इंडेक्स भी बदलता रहता है।

    शनिवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    जगह अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
    सफदरजंग 41.8 29.6
    पालम 42.0 29.3
    लोधी रोड 41.0 28.0
    रिज एरिया 41.9 25.6
    आया नगर 42.2 29.2

    दिल्ली में मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

    शनिवार को दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार हुआ। फिर भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी मेंं 156 रहा। इसके एक दिन पहले एयर इंडेक्स 187 था। इसके मुकाबले एयर इंडेक्स में 31 अंकों का सुधार हुआ। गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 134, ग्रेटर नोएडा का 142, गुरुग्राम का 154 व नोएडा का एयर इंडेक्स 200 रहा। इससे एनसीआर के सभी प्रमुख शहरों में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।