Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: उमस ने किया दिल्लीवालों को परेशान, बारिश को लेकर आई अच्छी खबर; पढ़ें IMD का अपडेट

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 08:32 PM (IST)

    दिल्ली में शुक्रवार रात हल्की बारिश हुई लेकिन शनिवार को तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। मौसम विभाग ने रविवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। अगले सप्ताह मध्यम बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा जबकि हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही।

    Hero Image
    दिल्ली में रही उमस भरी गर्मी, आज हो सकती है हल्की वर्षा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार की देर रात कई जगहों पर हल्की वर्षा हुई। लेकिन शनिवार को तेज धूप खिलने से उमस भरी गर्मी रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। गर्जन, बिजली चमकने व तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद अगले सप्ताह सोमवार से बुधवार तक तीन दिन मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। तब तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

    दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    शुक्रवार देर रात हुई थी हल्की बारिश

    इससे पहले शुक्रवार की देर रात आया नगर में सबसे अधिक 23 मिलीमीटर व मयूर विहार में 3.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा रिज एरिया, पूसा, नरेला, सफदरजंग व पालम इलाके में भी बहुत हल्की वर्षा हुई।

    दिल्ली का एयर इंडेक्स 84 रहा

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 84 रहा। इससे हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। इसके एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में 136 था। नोएडा का भी एयर इंडेक्स संतोषजनक श्रेणी में 82 रहा।

    वहीं गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में क्रमश: 108 व 148 रहा। सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली में तीन दिन हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी।