Punjab Assembly Election Result 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर बढ़ी
Punjab Assembly Election Result 2022 तकरीबन सभी टेलीविजन न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान है। वहीं पार्टी का मानना है कि अकाली दल और कांग्रेस के बाद जनता अब AAP को सरकार बनाने का मौका देने जा रही है।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Punjab Assembly Election Result 2022 : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में उम्दा प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी ने बतौर राजनीतिक दल इतिहास रच दिया है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बाद आम आदमी पार्टी देश की तीसरी पार्टी बनेगी, जिसकी दो राज्यों में सरकार बनेगी। इसके साथ आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना भी आसान हो गया है। मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी 90 सीटों पर आगे हैं, वहीं कांग्रेस, अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी सीटों के मामले में दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पा रही हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीन बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में दमदार तरीके से चुनाव लड़ी है, लेकिन अरविंद केजरीवाल का पूरा जोर पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर रहा। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश की सबसे ज्यादा विधानसभा वाले उत्तर प्रदेश से अधिक रैलियां और जनसभाएं अरविंद केजरीवाल ने सबसे ज्यादा समय पंजाब में दिया। एग्जिट पोल के नतीजों ने भी आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल को बल दिया था।
नजरें रहेंगी टेलीविजन न्यूज चैनलों पर
बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के सभी दिग्गज नेता पंजाब में संभावित जीत और सरकार बनने को लेकर उत्साहित हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार सुबह से ही ज्यादातर नेता टेलीविजन न्यूज चैनलों के जरिये मतगणना के हर पल की जानकारी लेते रहे। इसके साथ अरविंद केजरीवाल समेत अन्य दिग्गज नेता फोन के जरिये भी पंजाब के AAP नेताओं से संपर्क में रहेंगे। अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी के जीतने के साथ सरकार बनते ही एक इतिहास रचा जाएगा, क्योंकि इस तरह वह दो राज्यों में शासन करने वाली पार्टी हो जाएगी। इस तरह आम आदमी पार्टी देश की तीसरी ऐसी पार्टी हो जाएगी, जो दो राज्यों में सत्ता में होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।