Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Excise Policy: दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल से CBI ने 9 घंटे से अधिक की पूछताछ, मुख्यालय से निकले बाहर

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Sun, 16 Apr 2023 09:01 PM (IST)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीबीआई मुख्यालय से साढ़े 9 घंटे के बाद बाहर निकले। सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति (2022-21) घोटाला मामले में पूछताछ की। वो रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली कैबिनेट और पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ मुख्यालय पहुंचे थे।

    Hero Image
    9 घंटे तक पूछताछ के बाद CBI मुख्यालय से बाहर निकले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

    नई दिल्ली, जागरण सवाददाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीबीआई मुख्यालय से साढ़े 9 घंटे के बाद बाहर निकले। सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति (2022-21) घोटाला मामले में पूछताछ की। वो रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली कैबिनेट और पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ मुख्यालय पहुंचे थे। जब सीएम केजरीवाल मुख्यालय से बाहर निकले तो उनके साथ आप कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे। साथ ही पूछताछ होने तक कार्यकर्ता मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह पहली बार है जब सीबीआई ने मुख्यमंत्री से पूछताछ की है। एजेंसी ने मामले में मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए 14 अप्रैल को समन जारी किया था।

    तीन गिरफ्तारी हो चुकी हैं अब तक

    बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति ((Delhi Excise Policy 2021-22)) घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले विजय नायर और अभिषेक बोइनपल्ली को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है।

    पंजाब-दिल्ली में आम आदमी पार्टी का विरोध-प्रदर्शन

    पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बुलाने का विरोध किया।

    पुलिस ने AAP नेताओं को हिरासत में लेकर खत्म कराया धरना प्रदर्शन

    दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी ते राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, मंत्री राजकुमार आनंद, मंत्री इमरान हुसैन, शिक्षा मंत्री आतिशी, मंत्री सौरभ भारद्वाज और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक को हिरासत में लिया।

    1500 से अधिक लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार- AAP

    आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा बुलाए जाने से दिल्ली की जनता में आक्रोश है। अरविंद केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे दिल्ली के 32 विधायकों और 70 पार्षदों और 1500 अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री से मिलने आ रहे पंजाब के 20 विधायकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।