Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Cabinet Meeting : महिला सम्मान और आयुष्मान समेत इन योजनाओं पर आया बड़ा अपडेट, CM रेखा गुप्ता ने लिए कई बड़े फैसले

    By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Thu, 20 Feb 2025 09:45 PM (IST)

    दिल्ली में नवगठित भाजपा सरकार ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में अपनी पहली कैबिनेट बैठक की। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि आज आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी गई है। पांच लाख रुपये दिल्ली सरकार और पांच लाख रुपये केंद्र सरकार देगी। 14 CAG रिपोर्ट लंबित हैं।

    Hero Image
    दिल्ली सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक की। जागरण

    राज्य ब्यूरो जागरण, नई दिल्ली। दिल्ली में नवगठित भाजपा सरकार ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में अपनी पहली कैबिनेट बैठक की। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

    उन्होंने बताया कि आज आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी गई है। पांच लाख रुपये दिल्ली सरकार और पांच लाख रुपये केंद्र सरकार देगी।

    14 CAG रिपोर्ट लंबित हैं, जिन्हें पहले विधानसभा सत्र में प्रस्तुत करने की मंजूरी मिल गई है। महिला सम्मान योजना पर भी चर्चा हो चुकी है, कुछ और बैठकें करनी होंगी, उसके बाद इसे मंजूरी मिलेगी।

    विकसित राजधानी बनाने का वादा

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का वादा किया है। यह वादा पार्टी के घोषणापत्र में भी किया गया है। सत्ता में आने के बाद अब बीजेपी पर इस वादे को पूरा करने की जिम्मेदारी है। इसी वादे को पूरा करने के वादे के साथ बीजेपी की दिल्ली सरकार की पारी शुरू हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विकासशील दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह को विकासशील दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह नाम दिया गया। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह दिल्ली की जनता से किए गए वादों को पूरा करने की पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने 5 जनवरी को रोहिणी में आयोजित अपनी पहली चुनावी रैली में दिल्ली की जनता से विकसित दिल्ली के लिए समर्थन मांगा था।

    पिछले 25 सालों में दिल्लीवासियों को काफी नुकसान

    उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और आप सरकार के कारण पिछले 25 सालों में दिल्लीवासियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। उन्होंने हर चुनावी रैली में यह बात दोहराई थी।

    प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बनेगा विकसित दिल्ली

    विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा घोषित घोषणापत्र में भी यह वादा किया गया है। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विकसित दिल्ली के लिए काम किया जाएगा।