Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Book Fair: प्रगति मैदान में दिल्ली पुस्तक मेला आज से, इस गेट से होगी एंट्री

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 11:49 AM (IST)

    Delhi Book Fair प्रवेश निश्शुल्क रहेगा और प्रगति मैदान के गेट नंबर चार और 10 से होगा। वहां फ्री शटल सेवा भी उपलब्ध रहेगी। दिल्ली पुस्तक मेले के साथ ही स्टेशनरी और उपहार मेला भी घूमा जा सकेगा। पुस्तक मेले में कई प्रदेशों के प्रकाशक भाग लेते हैं।

    Hero Image
    Delhi Book Fair: प्रगति मैदान में दिल्ली पुस्तक मेला आज से, इस गेट से होगी एंट्री

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Book Fair: 26वां दिल्ली पुस्तक मेला बृहस्पतिवार से प्रगति मैदान में होगा। मेले का उदघाटन सुबह साढ़े 11 बजे हाल नंबर तीन में भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) के सीएमडी प्रदीप सिंह करेंगे।

    फ्री शटल सेवा भी उपलब्ध

    मेला 26 दिसंबर तक चलेगा। प्रवेश निश्शुल्क रहेगा और प्रगति मैदान के गेट नंबर चार और 10 से होगा। वहां फ्री शटल सेवा भी उपलब्ध रहेगी। दिल्ली पुस्तक मेले के साथ ही स्टेशनरी और उपहार मेला भी घूमा जा सकेगा। पुस्तक मेले में कई प्रदेशों के प्रकाशक भाग लेते हैं। आइटीपीओ ने तैयारी पूरी कर ली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेले में होंगी साहित्यिक गतिविधियां

    मेले में दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से 300 से अधिक प्रकाशकों की भागीदारी रहेगी। पुस्तक मेले में विभिन्न साहित्यिक गतिविधियां भी होंगी। आइटीपीओ अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मेले में युवा उद्यमियों को भी विशेष छूट पर ओपन स्पेस मुहैया कराया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- 

    Delhi Book Fair: पुस्तक मेले में इस बार विक्रेताओं के लिए ‘नो एंट्री’, 300 से अधिक प्रकाशकों की रहेगी भागीदारी

    Delhi Book Fair: दिल्ली पुस्तक मेले को लेकर बड़ा अपडेट, इस बार वर्चुअल और फिजिकल दोनों मोड में आयोजन