दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा एक्शन, PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंड
दिल्ली के PWD मंत्री परवेश वर्मा ने निरीक्षण के दौरान खामियों के चलते एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर काम में कोई भी खामियां पाई गईं तो तुरंत एक्शन होगा। वहीं इस कार्रवाई से विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आगे विस्तार से जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने निरीक्षण के दौरान खामियों के चलते यह कार्रवाई की है। इतना ही नहीं उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर कोई भी खामियां पाई गईं तो इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया कि वेस्ट विनोद नगर में नाले का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने यह कार्रवाई की है। नालों में गंदगी होने पर प्रवेश वर्मा ने पीडब्ल्यूडी के क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता रामाशीष को निलंबित करने का निर्देश दिया है।
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा एक्शन, PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंड#Delhi pic.twitter.com/aV6yfLD0CQ
— Kapil Kumar (@KapilKumar77025) March 21, 2025
वहीं, मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा की गई इस कार्रवाई से विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।