Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi: भाजपा पार्षद पवन सहरावत ने फिर थामा AAP का दामन, भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए छोड़ी थी पार्टी

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Sun, 14 May 2023 06:16 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ भाजपा में शामिल हुए पार्षद पवन सहरावत फिर से अपनी पुरानी पार्टी में लौट आए हैं। यानी उन्होंने फिर से आप का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि अपने परिवार में वापस लौटने जैसा है।

    Hero Image
    भाजपा पार्षद पवन सहरावत ने फिर थामा AAP का दामन, भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए छोड़ी थी पार्टी

    नई दिल्ली, पीटीआई। आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ भाजपा में शामिल हुए पार्षद पवन सहरावत फिर से अपनी पुरानी पार्टी में लौट आए हैं। यानी उन्होंने फिर से आप का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि अपने परिवार में वापस लौटने जैसा है। आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने यहां एक प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बवाना पार्षद एमसीडी हाउस की एक महत्वपूर्ण बैठक से पहले फरवरी में भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में "भ्रष्टाचार" के कारण उन्हें "घुटन" महसूस हुई।

    दुर्गेश पाठक ने कहा कि सहरावत आप में वापस आ गए हैं और उनका पार्टी में स्वागत किया गया है। सहरावत ने कहा, "मैं आज अपने परिवार (आप) के पास लौट आया हूं। हम आप के काम को आगे बढ़ाएंगे और मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।"