Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा जुलाई तक हो जाएगी पेपरलेस, ई-विधानसभा बनाने के काम का शिलान्यास

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 06:35 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा को ई-विधानसभा बनाने का काम शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दिल्ली विधानसभा जुलाई तक ई-विधानसभा हो जाएगी और इसके लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि योग दिवस पर उनकी सरकार 11 सरकारी कार्यक्रम करेगी और 70 लाख पेड़ लगाएगी। उन्होंने पिछली सरकार पर योग दिवस न मनाने और पेड़ न लगाने का आरोप लगाया।

    Hero Image
    दिल्ली विधानसभा को ई विधानसभा बनाने की शुरुआत की गई। ध्रुव कुमार

    राज्य ब्यूरो, जागरण, नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा को ई-विधानसभा बनाने की दिशा में शनिवार से काम शुरू हो गया। दिल्ली विधानसभा को पेपर लैस विधानसभा बनाने का शिलान्यास किया गया।

    इस दौरान विधानसभा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दिल्ली विधानसभा जुलाई तक ई-विधानसभा हो जाएगी। उनकी ओर से इस कार्य के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा।

    दिल्ली में काम करने वाली बहुत गुंजाइश है: रिजिजू

    दिल्ली में काम करने की बहुत गुंजाइश है, मगर काम करने वाले अच्छे लोग अभी तक नहीं थे, मैं सोचता था कि दूसरे राज्य आगे बढ़ रहे हैं, मगर दिल्ली पीछे छूट रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसकी वजह थी कि यहां काम करने वाले लोग नहीं थे, अब भगवान ने सुन ली है और दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार आई है। काम तेजी से शुरू हो चुके हैं, विधानसभा में भी विजेंद्र गुप्ता एक अनुभवी नेता हैं।

    10 से 11 साल बर्बाद न होते तो दिल्ली आगे होती

    बहुत कम समय में उन्होंने इस योजना को जमीन पर उतार दिया है। ई विधानसभा होने से कागज की बचत होगी। विधानसभा का पूरा सिस्टम बदल जाएगा

    उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली के 10 से 11 साल बर्बाद नहीं हुए होते तो दिल्ली बहुत आगे निकल चुकी होती, अब 27 साल बाद रेखा गुप्ता की सरकार आई है, काम तेजी से शुरू हो चुके हैं।

    योग दिवस पर होंगे 11 सरकार कार्यक्रम: रेखा गुप्ता

    दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि योग दिवस पर इस बार 11 सरकारी कार्यक्रम कर उनकी सरकार पिछली सरकार के समय में रही कसर पूरी करेगी।

    उन्होंने कहा कि जिस योग दिवस को पूरा विश्व अपना रहा है, पिछली सरकार इसे मनाती तक नहीं थी, एक पेड़ मां के नाम लगाने से भी उन्हें परहेज था। मगर उनकी सरकार इस बार 70 लाख पेड़ लगाएगी।