Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा मानसून सत्र का बदला समय और नियम, अब 11 बजे से शुरू नहीं होगी कार्यवाही; देखें नई टाइमिंग

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 10:44 PM (IST)

    Delhi Assembly Monsoon Session दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के लिए समय और नियमों में बदलाव किया गया है। सदन की कार्यवाही अब दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। सदस्यों को विशेष उल्लेख के लिए नोटिस एक दिन पहले जमा करना होगा और सभी प्रश्न केवल नेवा पोर्टल पर ही स्वीकार किए जाएंगे। डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नेवा सेवा केंद्र भी बनाया गया है।

    Hero Image
    सभी प्रश्न, प्रस्ताव और नोटिस अब केवल नेवा पोर्टल पर ही स्वीकार होंगे-विजेंद्र गुप्ता। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Assembly New Timing: दिल्ली विधानसभा के चार अगस्त से शुरू होने जा रहे का मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने व्यवस्था में कुछ बदलाव किया है। पहले के 11 बजे की जगह अब दो बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक अब डिजिटल तरीके से उठा सकेंगे मुद्दे

    सदन की विशेष उल्लेख की व्यवस्था के तहत अपनी समस्या उठाने के लिए सदस्यों को एक दिन पहले शाम 5 बजे तक नोटिस जमा करना अनिवार्य होगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने साफ किया है कि सभी प्रश्न, प्रस्ताव और नोटिस अब केवल नेवा पोर्टल पर ही स्वीकार होंगे।

    विशेष उल्लेख के लिए सदस्यों को एक दिन पहले शाम 5 बजे तक नोटिस जमा करना होगा। इनमें से 10 विषयों का चयन लॉटरी के जरिए अगले दिन सुबह 11 बजे सचिव कक्ष में होगा। सदस्यों को सलाह दी गई है कि उनके विषय 8-10 पंक्तियों में संक्षिप्त, स्पष्ट और एक विभाग से जुड़े हों।

    सदन में बोलते समय सिर्फ प्रस्तुत विषय पर ही ध्यान देना होगा। डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नेवा सेवा केंद्र में एक सहायता कक्ष भी बनाया गया है। यह सत्र पूरी तरह राष्ट्रीय ई-विधान अनुप्रयोग (नेवा) के जरिए आयोजित किया जाएगा। सदन का समय आठ अगस्त तक ही है, मगर जरूरत महसूस हाेने पर इस समय को बढ़ाया जा सकता है।