Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Chunav: कांग्रेस इस सप्ताह जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची, इन नेताओं को मिल सकता है टिकट

    Updated: Tue, 10 Dec 2024 12:21 AM (IST)

    Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 आम आदमी पार्टी के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस इसी हफ्ते उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट में 15 से 20 नाम हो सकते हैं। पार्टी ज्यादातर सीटों पर अपने पुराने नेताओं पर ही दांव लगा सकती है। बहुत ही जल्द पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में मुहर लग सकती है।

    Hero Image
    कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची इसी सप्ताह आने के आसार।

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की लगातार बढ़ रही सरगर्मियों के बीच कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची इसी सप्ताह जारी कर सकती है। इस सूची में 15 से 20 उम्मीदवारों के नाम रहेंगे। ज्यादातर सीटों पर पार्टी के पुराने नेताओं पर ही दांव लगाया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी की वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी नटराजन की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की एक से अधिक बैठक हो चुकी है। कमेटी के अन्य दो सदस्यों में इमरान मसूद, प्रदीप नरवाल जबकि पदेन सदस्यों में प्रदेश भारी काजी मोहम्मद एवं प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव भी शामिल हैं।

    सूत्र बताते हैं कि जिन नामों पर सहमति बनी है, बहुत ही जल्द पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भी उन पर मुहर लग सकती है।

    पहली सूची में हो सकता है इन नेताओं का नाम

    पार्टी सूत्रों के अनुसार, पहली सूची में समयपुर बादली से प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, मुस्तफाबाद से पूर्व विधायक हसन अहमद के बैटे अली मेहदी, पटपडगंज से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, ओखला से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान या फिर दानिश, बल्लीमारान से पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, चांदनी चौंक से मुदित अग्रवाल के नाम की घोषणा की जा सकती है।

    नई दिल्ली से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और नांगलोई से रोहित चौधरी के नाम की चर्चा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अल्का लांबा को भी चांदनी चौंक से इतर किसी अन्य सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा चल रही है।

    कांग्रेस पहली बार इस तरह का करेगी प्रयोग

    यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अभी जबकि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना भी नहीं हुई है, कुछ सीटों पर प्रदेश कांग्रेस की सूची जारी होना पहली बार किया जा रहा प्रयोग है। आमतौर पर पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा नामांकन के दिनों में ही की जाती रही है।

    यह सही है कि हम इसी सप्ताह अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने जा रहे हैं। सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। -देवेंद्र यादव, अध्यक्ष, दिल्ली कांग्रेस

    राहुल गांधी मिलेंगे न्याय यात्रियों से

    दिल्ली न्याय यात्रा का समापन समारोह बुधवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रखा गया है। यहां पर दोपहर बाद कई हजार पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच वरिष्ठ नेता व संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी माह भर चली दिल्ली न्याय यात्रा के यात्रियों से मुखातिब होंगे। चुनावी सरगर्मियों के बीच यह कार्यक्रम पार्टी के शक्ति -प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।