Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi AQI Today: धीरे-धीरे सुधार रही दिल्ली की हवा, NCR में ठंड की रफ्तार; कोहरे में लिपटे कई इलाके

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 06:35 AM (IST)

    Delhi AQI Today केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में रविवार को सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर 330 के पार चला गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 325 आरके पुरम में 345 पंजाबी बाग में 344 और आईटीओ में 324 रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से हवा की रफ्तार बढ़ने पर इसमें हल्के सुधार के आसार हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है।

    Hero Image
    Delhi AQI Today: धीरे-धीरे सुधार रही दिल्ली की हवा, NCR में ठंड की रफ्तार

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। अपेक्षाकृत बेहतर मौसमी परिस्थितियों के चलते शनिवार को दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार देखने को मिला। एयर इंडेक्स कहीं 300 के आसपास और कहीं इससे नीचे रिकॉर्ड किया गया। लेकिन हवा अभी भी "बहुत खराब" श्रेणी में ही बनी हुई है। अनुमान है कि अभी अगले कई दिन इस स्थिति में बहुत ज्यादा बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली वायु प्रदूषण

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में रविवार को सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर 330 के पार चला गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 325, आरके पुरम में 345, पंजाबी बाग में 344 और आईटीओ में 324 रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से हवा की रफ्तार बढ़ने पर इसमें हल्के सुधार के आसार हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। एनसीआर के कई इलाकों में जबरदस्त ठंड के साथ कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया है।

    दिल्ली एयर क्वालिटी इंडेक्स

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 321 रहा। शुक्रवार को यह 324 था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें तीन अंकों की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन 300 से ऊपर होने के कारण इस श्रेणी की हवा को भी "बहुत खराब" ही कहा जाता है। दूसरी तरफ, शनिवार को दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 135 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर जबकि पीएम 10 का स्तर 244 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया।

    दिल्ली के शहरों का एक्यूआई

    • नेहरू नगर - 358
    • विवेक विहार - 342
    • बवाना - 361
    • जहांगीरपुरी - 366
    • अशोक विहार - 326

    एनसीआर के शहरों का एक्यूआई

    • फरीदाबाद - 240
    • गाजियाबाद - 242
    • ग्रेटर नोएडा - 260
    • गुरुग्राम - 251
    • नोएडा - 253

    एक्यूआई में थोड़ा सुधार

    वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक हवा की रफ्तार बढ़ने से शनिवार को एक्यूआइ में थोड़ा सुधार देखा गया। लेकिन यह सुधार अधिक नहीं होगा। एक्यूआइ में कमी के लिए जरूरी है पश्चिमी विक्षोभ और वर्षा, जबकि सप्ताह भर तक इसकी कोई संभावना नहीं है। सुबह के समय धुंध छाए रहने व ठंड के कारण प्रदूषक तत्व बहुत ज्यादा भी उड़ नहीं पा रहे। अभी अगले कई दिन वायु प्रदूषण की कमोबेश यही श्रेणी बने रहने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: 27 हजार नवजातों की सांसों पर संकट का जिम्मेदार कौन, वायु प्रदूषण शारीरिक विकास में बाधक