Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Pollution: सर्दियों में टॉप-10 प्रदूषित शहरों में दिल्ली और चंडीगढ़ शीर्ष पर रहे; ये शहर भी रहे शामिल

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 06:35 PM (IST)

    सर्दियों में दिल्ली और चंडीगढ़ देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहे। सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वॉयरमेंट ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें एक अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक देश के 36 में से 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का विश्लेषण किया गया। इसमें कहा गया कि दिल्ली और चंडीगढ़ सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहे। टॉप 10 शहरों में बिहार और उत्तर प्रदेश भी शामिल रहे।

    Hero Image
    सर्दियों में टॉप-10 प्रदूषित शहरों में दिल्ली और चंडीगढ़ शीर्ष पर रहे।

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। सर्दियों के प्रदूषण पर सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) के नए विश्लेषण में दिल्ली और चंडीगढ़ इस बार सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहे हैं। शीर्ष 10 में बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब एवं बंगाल भी शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएसई ने एक अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक देश के 36 में से 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का विश्लेषण किया है। यहां के 254 शहरों के 538 एयर क्वॉलिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों से पीएम 2.5 के आंकड़े लिए गए। सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में मानिटरिंग ही नहीं हो रही। ज्ञात हो कि पीएम 2.5 का सामान्य स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली में 10वीं फेल युवक बनाने लगा कैंसर की नकली दवा, कभी मेडिकल स्टोर पर करता था काम

    क्षेत्रीय स्तर पर बनाई जानी चाहिए कार्ययोजना

    सीएसई के अर्बन लैब प्रमुख अविकल सोमवंशी ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने की वजह स्थानीय कारकों के साथ हवा की मंद गति और वर्षा कम होना रही। स्थिति में सुधार के लिए सीएसई ने सुझाव भी दिए हैं। कहा गया है कि शहर पर केंद्रित करने के बजाए प्रदूषण नियंत्रण की कार्ययोजना क्षेत्रीय स्तर पर बनाई जानी चाहिए। साथ ही एनसीआर की तरह अन्य शहरों में भी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) सरीखी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

    विश्लेषण में शामिल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

    • पश्चिमी हिमालय : जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड
    • उत्तर भारत : चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश
    • पूर्वी भारत : बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल
    • मध्य भारत : छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश
    • पश्चिम भारत : गुजरात, महाराष्ट्र
    • दक्षिण भारत : आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना
    • पूर्वोत्तर भारत : असम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा

    इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नहीं मिले प्रदूषण के आंकड़े

    दादर नागर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश

    सर्वाधिक प्रदूषित शीर्ष 10 शहर

    सर्दियों के दौरान पीएम 2.5 का औसत और चरम स्तर (माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में)

    शहर औसत स्तर चरम स्तर
    दिल्ली 188 364
    चंडीगढ़ 100.9 283
    बिहार 98.3  174
    हरियाणा 96.4 210
    उत्तर प्रदेश 87.8 174
    राजस्थान 85.6 152
    पंजाब 78.3 164
    ओडिशा  78.0 149
    असम 71.9 133
    बंगाल 66.7 114

    ये भी पढे़ं- Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में किसानों की महापंचायत, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; इन मार्गों पर जाने से बचें