विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ झगड़ा, जहरीला पदार्थ खिलाकर गोदाम मालिक की हत्या का आरोप

Published: Tue, 26 Dec 2023 10:55 PM (IST)

दिल्ली में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बड़ा कि छह लोगों ने कारोबारी को पीटना शुरू कर दिया ...और पढ़ें

जहरीला पदार्थ खिलाकर गोदाम मालिक की हत्या का आरोप
जहरीला पदार्थ खिलाकर गोदाम मालिक की हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। करावल नगर इलाके में कबाड़ का गोदाम चलाने वाले कारोबारी की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रियाजुल के रूप में हुई है। उसके स्वजन ने आरोप लगाया है कि रुपयों के लेनदेन में छह लोगों ने गोदाम बंधक बनाकर उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की है।

रुपयों को लेकर चल रहा था विवाद

करावल नगर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। रियाजुल परिवार के साथ करावल नगर में रहते थे। परिवार में माता-पिता व एक भाई और तीन बहने हैं। घर के पास ही उनका कबाड़ का गोदाम है। स्वजन का आरोप है कि रियाजुल का कुछ लोगों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

छह लोगों ने कारोबारी को पीटा

मंगलवार देर शाम को जावेद, शहजाब, राहिम समेत छह लोग उनके गाेदाम पर पहुंचे। वह रियाजुल से अपना रुपया मांगने लगे। उस वक्त गोदाम में कारोबारी का एक कर्मचारी भी मौजूद था। उसने देखा कि लेनदेन को लेकर विवाद इतना बड़ा कि छह लोगों ने कारोबारी को पीटना शुरू कर दिया और जहरीला पदार्थ खिला दिया।

वह तड़पने लगा तो आरोपित फरार हो गए। कर्मचारी ने मामले की सूचना परिवार को दी। परिवार ने उन्हें गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त डा. जाय टिर्की का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।