यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Pollution: 12 दिन बाद साफ हुई दिल्ली की हवा, 200 से नीचे रहा AQI; पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का दिखा असर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआई 150 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दिल्ली की हवा पर देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को 12 दिनों के बाद दिल्ली की हवा साफ-सुथरी रही। दिल्ली का एक्यूआई 200 से नीचे आ गया। यह इस साल का आठवां दिन रहा, जब हवा सांस लेने लायक मिली।
बीते दो दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिला है। इसके चलते हवा की गति में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और कहीं-कहीं हल्की बरसात भी हुई। इसके चलते प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है।
ये भी पढे़ं- Delhi News: तिमारपुर में शराब को लेकर विवाद में युवक को मारा ईंट, अस्पताल में तोड़ा दम
राहत ज्यादा समय तक रहने की संभावना नहीं
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआई 150 रहा। इस स्तर की हवा को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। इससे पहले नौ फरवरी को एक्यूआई 145 यानी 'मध्यम' श्रेणी में रहा था। यानी बारह दिनों बाद दिल्ली के लोगों को साफ हवा मिली है। इस बीच में 13 और 14 फरवरी को प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा 342 और 341 के अंक पर रहा था। वैसे यह राहत ज्यादा समय तक रहने की संभावना नहीं है।
अगले दो दिनों के बीच हवा की गति रहेगी धीमी
वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक अगले दो दिनों के बीच हवा की गति धीमी होगी। इसके चलते प्रदूषक कणों का बिखराव भी धीमा हो जाएगा और हवा की गुणवत्ता भी 'खराब' श्रेणी में रहेगी।
