CM रेखा गुप्ता ने कहा- गाड़ियां होती हैं लोगों को प्रिय... इन्हें बचाने के लिए दिल्ली सरकार लगाएगी एड़ी चोटी का जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को गैस चैम्बर से ग्रीन कैपिटल बनाने का संकल्प लिया। वन महोत्सव के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में हरियाली लाने के प्रयास जल्द ही दिखेंगे। उन्होंने पिछली सरकार को प्रदूषण नियंत्रण में नाकामी के लिए दोषी ठहराया और एंड ऑफ लाइफ व्हीकल्स पर रोक लगाने की वजह बताई। इस साल दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली को गैस चैम्बर से ग्रीन कैपिटल में बदलने का संकल्प दोहराया है।
उन्होंने भारत मंडपम में वन महोत्सव की शुरुआत करते हुए कहा कि जल्द ही राजधानी दिल्ली में हरियाली के प्रयास जमीन पर दिखने लगेंगे।
CM Rekha Gupta ने कहा कि एंड ऑफ लाइफ व्हीकल्स पर रोक पिछली सरकार की नाकामी की वजह से लगानी पड़ी। प्रदूषण नियंत्रण पर काम किए गए होते तो ऐसा नहीं होता।
उन्होंने कहा कि अब उनकी सरकार इन वाहनों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी, क्योंकि गाड़ियां लोगों की प्रिय होती हैं। निश्चित तौर पर हम इनको बचाने के लिए एड़ी छोटी का जोर लगाएंगे।
वन महोत्सव के दौरान पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस बार दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाए जाएंगे और पेड़-पौधों का मुफ्त वितरण भी होगा। मंडपम में दो दिन के लिए 90 स्टॉल्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
प्रदूषण नियंत्रण को लेकर दिल्ली सरकार और से काम किए जा रहे हैं। इसके तहत दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर मिस्ट स्प्रे लगाए जा रहे हैं।
ऊंची इमारतों पर एंटी स्मॉग गन अनिवार्य रूप से इंस्टाल करने का निर्देश दिया गया, जिससे स्मॉग की स्थिति से निपटा जा सके।
इसके साथ ही हाल में क्लाउड सीडिंग यानी क्रत्रिम वर्षा कराने का भी निर्णय ले लिया गया है, इस पर अगस्त से सितंबर के बीच काम होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।