Move to Jagran APP

Delhi AIIMS: एम्स दुनिया के 100 श्रेष्ठ अस्पतालों में शामिल, यहां पढ़िए- खूबियां

Delhi AIIMS अमेरिका स्थित न्यूजवीक डॉटकॉम पर यह सूची जारी की गई है।इस सर्वे में 50 शीर्ष अस्पतालों को रैंकिंग दी गई है।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 02:28 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 03:52 PM (IST)
Delhi AIIMS: एम्स दुनिया के 100 श्रेष्ठ अस्पतालों में शामिल, यहां पढ़िए- खूबियां
Delhi AIIMS: एम्स दुनिया के 100 श्रेष्ठ अस्पतालों में शामिल, यहां पढ़िए- खूबियां

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi AIIMS: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute Of Medical Sciences) को दुनिया के 100 श्रेष्ठ अस्पतालों की सूची में 52वां स्थान मिला है। यह देश का एक मात्र अस्पताल है, जिसे इस सूची में स्थान मिला है। इस सूची में 21 देशों के अस्पताल शामिल हैं। शीर्ष तीन स्थानों पर अमेरिका के अस्पताल काबिज हैं। हालांकि, एम्स शीर्ष 50 अस्पतालों की सूची में स्थान नहीं बना सका है।

loksabha election banner

अमेरिका स्थित न्यूजवीक डॉटकॉम पर यह सूची जारी की गई है। इस सर्वे में 50 शीर्ष अस्पतालों को रैंकिंग दी गई है। इसके अलावा अन्य 50 अस्पतालों को रैंकिंग तो नहीं दी गई है लेकिन उस सूची में एम्स को 52वें स्थान पर रखा गया है। एम्स इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहा है।

एम्स की प्रवक्ता डॉ. आरती विज ने कहा कि एम्स में इलाज, मेडिकल शिक्षा व शोध में अंतरराष्ट्रीय स्तर का मानक बरकरार रखा गया है। इसे और भी बेहतर करने का प्रयास जारी है। इस वजह से संस्थान को यह उपलब्धि हासिल हुई है। यह संस्थान के टीम वर्क का परिणाम है।

प्रतिष्ठित न्यूजवीक डॉटकॉम पर प्रकाशित अस्पतालों की सूची में 2478 बिस्तरों की क्षमता वाले दिल्ली एम्स की सेवाओं की प्रशंसा की गई है।

ये हैं देश

  1. अमेरिका 
  2. कनाडा
  3. दक्षिणी कोरिया
  4. जापान
  5. ब्रिटेन
  6. चीन
  7. सिंगापुर
  8. थाईलैंड
  9. ऑस्ट्रेलिया
  10. भारत
  11. इजरायल
  12. नार्वे
  13. इटली
  14. स्पेन
  15. जर्मनी
  16. फ्रांस
  17. फिनलैंड
  18. डेनमार्क
  19. स्वीडन
  20. नीदरलैंड
  21. स्विजरलैंड
  22. ब्राजील

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के मुताबिक, एम्स पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पिछले कुछ महीनों से पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। ऐसे में दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में एम्स का भी नाम होना गर्व की बात है। 

दिल्ली स्थित एम्स सार्वजनिक आयुर्विज्ञान महाविद्यालय का समूह है। इस समूह में नई दिल्ली स्थित भारत का सबसे पुराना उत्कृष्ट एम्स संस्थान है। इसकी आधारशिला 1952 में रखी गई थी। यह देश का सबसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.