विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi AIIMS: एम्स में डाक्टरों व अधिकारियों की मीडिया से बातचीत पर रोक, पढ़ें आदेश

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
Published: Wed, 28 Sep 2022 06:41 AM (IST)

Delhi AIIMS आदेश में कहा गया है कि संस्थान के सिर्फ अधिकृत अधिकारी ही सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से एम्स ...और पढ़ें

Delhi AIIMS: 24 सितंबर को आदेश जारी किया गया है।
Delhi AIIMS: 24 सितंबर को आदेश जारी किया गया है।

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डाक्टरों व अधिकारियों की मीडिया से बातचीत करने पर रोक लगा दी गई है। इस बाबत एम्स प्रशासन ने एक आदेश जारी किया है। इसे संस्थान के नए निदेशक डा. एम श्रीनिवास के कार्यभार संभालने के अगले ही दिन 24 सितंबर को उनकी स्वीकृति से जारी किया गया है।

इस आदेश में कहा गया है कि संस्थान के सिर्फ अधिकृत अधिकारी ही सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से एम्स के कामकाज से संबंधित विषय पर मीडिया से बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य कोई डाक्टर, अधिकारी व कर्मचारी मीडिया से बात नहीं कर सकते।

हालांकि, एम्स में यह व्यवस्था पहले से लागू है। पूर्व निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया के कार्यकाल में भी एम्स के डाक्टरों व कर्मचारियों को इस तरह के आदेश जारी किए गए थे। नए निदेशक के कमान संभालने के बाद पुराने आदेश को ही एक बार फिर से जारी किया गया है। 

उधर, राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर 0.90 प्रतिशत है। इस वजह से मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 73 नए मामले आए और 59 मरीज ठीक हुए। कोरोना के मामले कम होने से सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 400 से कम हो गई है।

राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले चार दिन में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। मौजूदा समय में दिल्ली में कोरोना के 386 मरीज हैं। जिसमें 31 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से दो मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर और नौ मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या 56 है।