Delhi: मेट्रो के आगे कूदा 17 साल का लड़का, घायल हालत में पहुंचाया अस्पताल; इलाज के दौरान हुई मौत
Delhi मेट्रो को लेकर एक बड़ी घटना हुई है। गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के सामने एक 16-17 साल का किशोर कूद गया। इसके बाद किशोर को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में किशोर इलाज के दौरान मौत हो गई है।

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली मेट्रो को लेकर एक बड़ी घटना हुई है। गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के सामने एक 16 साल का किशोर कूद गया। इसके बाद किशोर को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में किशोर इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले की जानकारी मंगलवार शाम को पुलिस ने दी है।
गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक 16-17 वर्ष का लड़का मेट्रो के आगे कूद गया। गंभीर हालत होने के कारण उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी: आशुतोष द्विवेदी, ADCP, नोएडा pic.twitter.com/EwvSHCgKB2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2023
सफदरजंग अस्पताल में किया था भर्ती
हालत गंभीर होने के चलते वहां चिकित्सकों ने छात्र को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही किशोर की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान 16 वर्षीय लक्ष्य के रूप में हुई है,जो मूल रूप से इटावा का रहने वाला था और वर्तमान में सेक्टर-36 में रह रहा था। मृतक के दोस्त ने बताया कि घटना के पहले लक्ष्य ने उसके पास काल की थी। दोस्त जब मौके पर पहुंचा तो वह गंभीर रूप से घायल पड़ा था।
मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा?
एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। मृतक किशोर के स्वजन से संपर्क किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। छात्र दसवीं का छात्र था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।