Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: गोकलपुरी नाले में मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 08:39 PM (IST)

    उत्तर पूर्वी जिला डीसीपी ने बताया कि शनिवार सुबह 843 बजे किसी व्यक्ति ने गोकलपुरी पुलिस थाने के ड्यूटी ऑफिसर को फोन किया था। उसने जानकारी दी कि जौहरीपुर पुलिया के पास गोकलपुरी नाले में शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने जाकर देखता तो शव किसी पुरुष का था। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष होगी।

    Hero Image
    पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी नाले के पास मिला एक शख्स का शव।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गोकलपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके चेहरे पर छोटी चोट के दो निशान हैं। शव चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। लेकिन पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी।

    जौहरीपुर पुलिया के पास गोकलपुरी नाले में शव पड़ा

    उत्तर पूर्वी जिला डीसीपी ने बताया कि शनिवार सुबह 8:43 बजे किसी व्यक्ति ने गोकलपुरी पुलिस थाने के ड्यूटी ऑफिसर को फोन किया था। उसने जानकारी दी कि जौहरीपुर पुलिया के पास गोकलपुरी नाले में शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने जाकर देखता तो शव किसी पुरुष का था।

    मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष होगी। उसके शरीर पर बड़ी चोट नहीं थी, लेकिन चेहरे पर दाहिनी आंख के पास और गाल पर छोटी चोट के निशान हैं। शव की हालत देखने से लगता है कि चार से पांच दिन पुराना है। इस मामले में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है।

    ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी उच्चायुक्त के रसोइये पर लगा महिला से छेड़छाड़ का संगीन आरोप, मामले में दिल्ली पुलिस ने कही ये बात