विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मी में दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर, DDA ने खोले अपने सभी स्विमिंग पूल; शुरू किए खेल शिविर

Published: Sun, 18 May 2025 11:07 PM (IST)

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने गर्मी को देखते हुए अपने सभी 17 स्विमिंग पूल खोल दिए हैं। साथ ही डीडीए ...और पढ़ें

डीडीए ने खोले अपने सभी 17 स्विमिंग पूल, ग्रीष्मकालीन खेल शिविर भी किए शुरू।
डीडीए ने खोले अपने सभी 17 स्विमिंग पूल, ग्रीष्मकालीन खेल शिविर भी किए शुरू।

HighLights

  1. डीडीए ने खोले 17 स्विमिंग पूल
  2. ग्रीष्मकालीन खेल शिविर शुरू
  3. सिरी फोर्ट पूल सबसे लोकप्रिय

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते तापमान के बीच दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अपने सभी स्विमिंग पूल खोल दिए हैं। साथ ही ग्रीष्मकालीन खेल शिविर भी शुरू कर दिए हैं। गौरतलब है कि डीडीए शहर भर में 17 खेल परिसरों का संचालन करता है, जिनमें सार्वजनिक स्विमिंग पूल हैं।

डीडीए द्वारा संचालित 17 खेल परिसर हैं - साकेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जसोला में नेताजी सुभाष स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, द्वारका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-11, रोहिणी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और हरि नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इत्यादि।

हर साल अनुमति का नवीनीकरण आवश्यक

एक आधिकारिक बयान में, डीडीए ने कहा कि हर साल अनुमति का नवीनीकरण आवश्यक है। "ये मौसमी पूल आमतौर पर सितंबर के अंत तक संचालित होते हैं। मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं से पानी की जांच रिपोर्ट के अलावा विभिन्न निकायों से अनुमति का वार्षिक नवीनीकरण अनिवार्य है।"

यहां सभी मौसम के अनुकूल पूल भी हैं, जैसे सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्राधिकरण सभी मौसम के अनुकूल पूल संचालित करता है। यह एक फरवरी से 30 नवंबर तक 10 महीने के लिए खुले रहते हैं। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक यह सामान्य पूल के रूप में संचालित होता है और बाकी महीनों के लिए यह एक गर्म पूल है, जिसमें अलग-अलग शुल्क संरचना है।

एक अधिकारी के मुताबिक "आगंतुकों की सुविधा के लिए, हम सुबह के सत्र रख रहे हैं, जो सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक होगा, साथ ही शाम को छह से रात नौ बजे तक होगा।"

डीडीए प्रति व्यक्ति मासिक 1230 रुपये शुल्क लेता है

डीडीए प्रति व्यक्ति मासिक 1230 रुपये शुल्क के रूप में लेता है। अधिकारी के मुताबिक "सिरीफोर्ट के स्विमिंग पूल में सबसे ज़्यादा लोग आते हैं। यही वजह है कि हमने 2023 (13 साल बाद) में इसका विस्तृत नवीनीकरण कार्य किया। यहां ओलंपिक आकार के पूल में हीटिंग की सुविधा, वातानुकूलित चेंजिंग रूम और एक रिसेप्शन क्षेत्र है। पूल के बगल में बच्चों के लिए एक पूल है। यह सुविधा सर्दियों में भी खुली रहती है। इसमें हीटिंग और तापमान बनाए रखने के प्रविधान हैं।"

प्राधिकरण ने नोटिस में कहा है, "सभी खेल परिसरों में सदस्यों और गैर-सदस्यों के लिए कोचिंग दरों में अंतर गैर-सदस्यों के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क पर समान होगा।"