विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कम बजट में फ्लैट चाहने वालों के लिए खुशखबरी ! डीडीए की जन साधारण आवास योजना-2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Published: Wed, 10 Sep 2025 09:47 PM (IST)

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जन साधारण आवास योजना 2025 लॉन्च की है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से ...और पढ़ें

डीडीए ने जन साधारण आवास योजना 2025 के लिए पंजीकरण शुरू किए।
डीडीए ने जन साधारण आवास योजना 2025 के लिए पंजीकरण शुरू किए।

HighLights

  1. डीडीए ने लॉन्च की आवास योजना 2025
  2. 22 सितंबर से शुरू होगी फ्लैटों की बुकिंग
  3. पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटन

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। अगर आप कम बजट होने के बावजूद दिल्ली में अपना घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अब जन साधारण आवास योजना 2025 लाया है। बृहस्पतिवार यानी 11 सितंबर को लाॅन्च हो रही इस योजना के लिए पंजीकरण भी साथ ही साथ शुरू हो जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार इच्छुक आवेदक डीडीए पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण पूरा होने के बाद 22 सितंबर से फ्लैटों की बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। योजना की आखिरी तारीख 21 दिसंबर, 2025 तय की गई है।

ईडब्ल्यूएस/जनता फ्लैट की बुकिंग राशि 50,000 रुपये

योजना के तहत फ्लैटों की बुकिंग व आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। इसके लिए पंजीकरण शुल्क 2,500 रुपये रखा गया है। पहले से पोर्टल पर पंजीकृत आवेदकों को यह शुल्क नहीं देना होगा।

ईडब्ल्यूएस/जनता फ्लैट की बुकिंग राशि 50,000 रुपये होगी। परिवार की वार्षिक 10 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 साल होना जरूरी है।

कितने और कहां मिलेंगे फ्लैट?

  • योजना के तहत ईडब्ल्यूएस और जनता श्रेणी के फ्लैट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में उपलब्ध होंगे। फ्लैटों की कुल संख्या 1172 है।
  • नरेला (ईडब्ल्यूएस) : 672 फ्लैट, कीमत- 9.18 लाख रुपये से 27.86 लाख रुपये तक
  • लोकेनायकपुरम (ईडब्ल्यूएस) : 108 फ्लैट, कीमत- 29.60 लाख रुपये से 32.62 लाख रुपये तक
  • रोहिणी (जनता) : 97 फ्लैट्स, कीमत- 14.59 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक
  • टोडापुर (जनता) : 3 फ्लैट, कीमत 18.02 लाख रुपये से 18.43 लाख रुपये तक
  • द्वारका सेक्टर 14 (ईडब्ल्यूएस) : 241 फ्लैट, कीमत 34.74 लाख रुपये से 35.32 लाख रुपये तक
  • द्वारका सेक्टर 19 बी (ईडब्ल्यूएस) : 3 फ्लैट, कीमत 26.77 लाख रुपये
  • द्वारका मंगला पुरी (ईडब्ल्यूएस) : 48 फ्लैट, कीमत 32.32 लाख रुपये से 33.43 लाख रुपये तक

आवेदन कैसे करें?

पंजीकरण और बुकिंग की पूरी प्रक्रिया डीडीए के आवास पोर्टल पर होगी। डिटेल ब्रोशर जल्द ही पर उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना की खास बातें

  • पंजीकरण शुरू : 11 सितंबर 2025
  • बुकिंग की शुरुआत : 22 सितंबर 2025
  • योजना का समापन : 21 दिसंबर 2025
  • आवंटन प्रक्रिया : पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी।

यह भी पढ़ें- डूसू चुनाव प्रचार में ट्रैक्टर और लग्जरी कारों के इस्तेमाल पर हाई कोर्ट की फटकार, कहा- इसकी मंजूरी नहीं